सोनू कुमार सिंह जमुई:- रविवार सुबह बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष सह पूर्व आईपीएस आचार्य कुणाल किशोर के हृदयाघात से मौत हो जाने की सूचना प्रसारित होते ही झाझा प्रखंड क्षेत्र के इलाके भर में शोक की लहर दौड़ गई। जगह-जगह आचार्य कुणाल किशोर के निधन की चर्चा होने लगी। इंटरनेट मीडिया पर भारी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देते दिखे।
केएसस कॉलेज के पूर्ब प्राचार्य प्रो रामावतार सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा की उनके जाने से देश को धार्मिक और सामाजिक क्षति पहुंची है। धार्मिक क्षेत्र में उनकी महती भूमिका सदियों तक याद रखी जाएगी। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट संगठन के अध्यक्ष सह श्री कृष्ण गौशाला झाझा के उपाध्यक्ष सुरेश कुमार ने भी उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा की एक प्रशासनिक पदाधिकारी के रूप में तथा धार्मिक कार्य में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। उनका चले जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। इधर धार्मिक संगठन एवं समाजसेवी, गौशाला से जुड़े सदस्य सहित काफी संख्या में लोगों ने उनके निधन पर दुख प्रकट किया।





