नागी पक्षी आश्रयणी से लेकर यक्ष राजस्थान पहाड़ी में पिकनिक मनाने वालो का लगा रहा जमावड़ा
Report: सोनू कुमार सिंह
जमुई| नव वर्ष के मौके पर झाझा के नागी पक्षी आश्रयणी से लेकर यक्ष राजस्थान पहाड़ी लोगों से दिन भर गुलजार रहा। सभी पिकनिक स्पॉट पर पिकनिक मनाने वालों की भीड़ लगी रही। यह सिलसिला बुधवार को दिनभर चलता रहा। यक्षराज स्थान पर जहां सैकड़ो की तादाद में लोगों ने अपने-अपने स्वजन के साथ पिकनिक का आनंद लिया तो वहीं कई जगह पर लोगों ने अपने साथियों के साथ वनभोज का भी लुफ्त उठाया। बुधवार की सुबह कई मंदिरों में नव वर्ष को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ भी लगी रही। क्षेत्र के श्री श्री 108 मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर, पुरानी बाजार गांधी चौक स्थित भोलेनाथ मंदिर, चैती दुर्गा मंदिर सहित क्षेत्र के कई मंदिरों में नव वर्ष के मौके पर लोगों ने पूजा अर्चना किया।
यक्ष राजस्थान पर जबरदस्त देखी गई भीड़
नव वर्ष के मौके पर जहां सभी छोटे-बड़े प्रतिष्ठान लगभग बंद थे.वही शहर के लगभग सभी लोग पिकनिक मनाने के उद्देश्य से यक्ष राजस्थान पर सुबह से ही जुटे थे।परिवार के सदस्य पूरे पिकनिक की सामग्री के साथ पहाड़ी पर पिकनिक मनाया. इस दौरान छोटे बच्चे अपने-अपने सहकर्मियों के साथ खेलते भी नजर आए। पूरा पहाड़ शहर वासियों से भरा पड़ा था। इसे लेकर पुलिस लगातार मॉनीटरिंग भी कर रही थी।
नागी में भी लोगों ने नौकायन कर मनाया नव वर्ष
नव वर्ष के मौके पर नागी पक्षी आश्रयणी दिन भर सैलानियों से गुलजार रहा।यहां स्थानीय लोगों की जबरदस्त भीड़ देखी गई. शहर वासियों के अलावा अन्य क्षेत्र से भी लोग पहुंचकर न सिर्फ पिकनिक का आनंद लिया बल्कि नौकायन का भी आनंद लिया। इस दौरान सैलानियों ने साइबेरियन पक्षी से भरा नागी का दीदार किया।
जमकर हुई नॉनवेज आइटम की खरीदारी
एक जनवरी को बेहतर व्यंजन बनाकर खाने की चल पड़ी परंपरा के बीच बुधवार को नॉनवेज आइटम की जमकर खरीदारी हुई। मटन,चिकन,अंडा व मछली के दुकानों पर सुबह से ही काफी भीड़ देखी गई। लोगों ने दोपहर तक नॉनवेज आइटम की खरीदारी किया। तो शाकाहारी लोग भी पनीर व सब्जियों की खरीदारी में व्यस्त दिखे।






