Report : अमित कुमार (झारखंड प्रभारी)
कोडरमा:- तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय में 15वाँ क्रॉस कन्ट्री रेस हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ। प्रसिद्ध उद्योगपति स्वर्गीय रतन टाटा जी को समर्पित इस दौड़ में जुनियर छात्रों के लिए तीन किलोमीटर की रेस को काटी पंचायत के मुखिया लखन यादव एवं समाजसेवी संजय अग्रवाल ने झंडी दिखाकर रवाना किया वहीं छात्राओं एवं महिला प्रतिभागियों को विद्यालय के निदेशक अविनाश सेठ एवं मनीष कपसीमे ने रवाना किया।

सेकेण्डरी एवं सीनियर सेकेण्डरी के छात्रों के लिए सात किलोमीटर रेस का निदेशिका शुभा कपसीमे एवं ग्रिजली कॉलेज आफ एजुकेशन की उप निदेशिका डा0 संजीता कुमारी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। अतिथि प्रतिभागियों के लिए आयोजित सात किलोमीटर की रेस को विद्यालय के निदेशक मनीष कपसीमे ने झंडी दिखाकर रवाना किया ।
लड़कियों के लिए तीन किलोमीटर की रेस मे ग्रिजली विद्यालय के प्राईमरी सेक्सन में कंचन, सान्ची एवं पीहु, मिडल सेक्सन में सिद्धी, मिट्ठी एवं निशिता, एवं सेकेन्डरी और सीनियर सेकन्डरी सेक्सन में शीतल कुमारी, खुशी रंजन एवं रानी कुमारी क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए ।
प्राईमरी सेक्सन के छात्रों में हिमान्शु कुमार, रूपेश कुमार एवं सतीश कुमार, मिडिल सेक्सन के छात्रों में पंकज कुमार, अनमोल कुमार एवं राज प्रजापति, सेकेन्डरी और सीनियर सेकन्डरी सेक्सन के छात्रों में आयुश कुमार, मनीष कुमार शर्मा एवं सचिन कुमार को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
ग्रिजली विद्यालय का पूर्वी सदन का प्रदर्शन इस दौड़ मेें सबसे बेहतर रहा जबकि द्वितीय स्थान दक्षिणी सदन तथा तृतीय स्थान उत्तरी सदन को प्राप्त हुआ ।ग्रिजली पब्लिक स्कूल की छात्राओं मे काव्या सिंह, आर्या सिंह सिसोदिया, आकाक्षां कुमारी तथा छात्रो में अनुज कुमार यादव, आयुष प्रसाद वर्मा तथा सिद्धार्थ रंजन क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए ।
ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन की महिला प्रतिभागियों में सीमा, लक्ष्मी एवं अनामिका ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए तथा पुरूष प्रतिभागियों में नितेश कुमार यादव, विपीन सचदेव एवं महादेव कुमार यादव ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए ।अतिथि महिला प्रतिभागियों में 25 वर्ष से कम आयु मे कोमल कुमारी, निशा कुमारी एवं अंजली कुमारी तथा 25 वर्ष से उपर आयु वर्ग में शबनम कुमारी और अल्पना कुमारी को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान मिला ।
अतिथि पुरूष प्रतिभागियों में 25 वर्ष से कम आयु वर्ग में पप्पु कुमार प्रथम, अंकित कुमार द्वितीय तथा अमित कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किए जबकि 25 से 45 आयु वर्ग में हर्षवर्धन कुमार, उपेन्द्र कुमार तथा विजय रजक और 45 वर्ष से उपर आयु वर्ग में रामचन्द्र कुमार, डा0 मनोज भदानी तथा धीरज जोशी को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त हुआ ।
इस दौड़ में अभिभावकों ने भी भाग लेकर छात्रों का उत्साहवर्द्धन किया। पुरूष अभिभावकों के 25 से 45 वर्ष के आयु वर्ग में मुकेशा कुमार सिंह प्रथम, रेशमन यादव द्वितीय तथा संतोष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किए । वहीं 45 वर्ष से उपर आयु वर्ग मे धर्मेन्द्र जी एवं कुलजीत जी क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किए । महिला अभिभावकों मे नमिता जी, अनिशा जी एवं सरिता जी क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए ।
मौके पर अपने स्वागत भाषण में ग्रिजली विद्यालय की प्राचार्या अंजना कुमारी ने ’’दौड़ते रहो, जीवन में नये आयाम गढते रहो’’ का संदेश दिया । वहीं निदेशक अविनाश सेठ ने रतन टाटा जी के आदर्शो पर चलने का संदेश देते हुए नयी शिक्षा नीति मे खेल-कूद की महत्ता से छात्रों को रूबरू कराया ।
मौके पर ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन की उप निदेशिका डा0 संजीता कुमारी, ग्रिजली पब्लिक स्कूल की प्राचार्या नीरजा, तिलैया से आये अतिथि डा0 उपेन्द्र भदानी, डा0 मनोज भदानी, संजय अग्रवाल, संजय लोहानी, जगदीश यादव, उमेश महतो, उमेश लोहानी, ज्ञान कपसिमे, कुन्ज बिहारी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थें। सफल प्रतिभागियों को विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता, सीओओ तनिष्क सेठ तथा अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया । मंच संचालन शिक्षिका मनीषा चंद्रा, छात्रा आशी एवं श्रेया ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन वरीय संयोजक विजय कुमार सिंह ने किया ।






