पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज,एसडीपीओ ने कहा पड़ोसी जिला से भी संपर्क में हैं जांच जारी है

Report: अजय कुमार सिंह (प्रभारी बिहार)
कैमूर| जिले के दुर्गावती थाना अंतर्गत मंसूरपुर गांव निवासी 55 वर्षीय इस्लाम अंसारी अपनी बेटी की शादी के लिए बैंक में पैसा निकालने गए थे लेकिन लापता हो गए जिस मामले में परिजन अपहरण की आशंका जाता रहे हैं।लापता इस्लाम अंसारी के बेटे मोहम्मद सैफ ने दुर्गावती थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई है, परिजनों की माने तो इस्लाम अंसारी का अपहरण हो गया है,जो विगत मंगलवार को 10:00 बजे मोहनिया शहर स्थित बैंक में ₹500000 निकालने गए थे और उन्होंने बताया कि उनके आसपास अपरिचित लोग घूम रहे हैं और कुछ देर बाद उनका नंबर बंद हो गया।
शनिवार को मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हम लोग कई बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं सीसीटीवी फुटेज भी देखा है कुछ दुकान में गए हुए हैं वहां भी हम लोगों ने पूछताछ किया है दुकानदार ने बताया कि एकदम नॉर्मल थे फिलहाल में उनका लोकेशन रोहतास के शिवसागर में भी पाया गया है वहां फोटो के माध्यम से हम लोगों ने दुकानदारों से जान पहचान किया तो दुकानदारों ने भी पहचान किया है दुकानदारों ने कहा कि बिल्कुल नॉर्मल स्थिति में थे *अगर उनके साथ पैसे की कोई छिनतई या लूट की घटना हुई होती तो उनके द्वारा जरूर बताया जाता हम लोग पड़ोसी जिला से भी संपर्क में है और पता कर रहे हैं।




