दर्जनों दुकानें बंद मिली डीएम से कार्रवाई की मांग
राशन वितरण के अवधि में दुकान बंद पाया गया
रिपोर्ट: संजय कुमार
सासाराम (रोहतास): सासाराम अनुमंडल क्षेत्र के सासाराम प्रखंड एवं शिवसागर प्रखंड के दर्जनों पीडीएस दुकानों का जायजा मंगलवार को अनुमंडल अनुश्रवण समिति के नामित सदस्य राजेंद्र पासवान ने जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी उदिता सिंह ने आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक में जिले की एक तिहाई पीडीएस दुकानों की जांच कर जिला कार्यालय में जांच प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया था। डीएम ने सहायक गोदाम प्रबंधकों को रोस्टर के अनुसार पीडीएस दुकानदारों को राशन उपलब्ध कराने का निर्देश दे रखा है। दर्जनों पीडीएस दुकानों पर पहुंच राशन वितरण का जायजा लिया वहीं लाभुकों से भी राशन वितरण की जानकारी ली तो पता चला कि कुछ लाभुकों से डीलर लोग थेपा लेकर राशन वितरण नहीं किए ।जहां राशन लेने वाले लाभुकों ने बताया कि जनवरी और फरवरी माह का राशन अभी नहीं मिला है हालांकि अभी भी कई अनुमंडल अनुश्रवण समिति के सदस्य दुकानों का भ्रमण कर जायजा ले रहे हैं। बंद दुकानों के पास खड़े होकर लिए गए फोटो भी संबंधित एम ओ को भेज कर उचित कार्रवाई की मांग किया है और बंद पीडीएस दुकानों की सूची भी अधिकारियों को सौंपी है।
1- राम अवतार सिंह डीलर मोर सराय प्रखंड सासाराम अनुज्ञप्ति संख्या 28/ 07
2-अशोक कुमार डीलर अनुज्ञप्ति संख्या 40 / 07 प्रखंड शिवसागर करूप वार्ड संख्या 9
3-सुरेंद्र पासवान डीलर करूप प्रखंड शिवसागर अनुज्ञप्ति संख्या 4 / 95
4-सविता कुमारी डीलर
ग्राम बडुई पंचायत करसिरुआ प्रखंड सासाराम
5-शिवपूजन राम डीलर
ग्राम बड़ूई पंचायत करसेरुआ प्रखंड सासाराम अनुज्ञप्ति संख्या 05/07 वार्ड नंबर 9
6- रामनाथ शर्मा डीलर करसेरुआ
रामसिंगासन सिंह डीलर ग्राम घरबैर पंचायत करसेरुआ
7 -विकलेश कुमार डीलर ग्राम करूप प्रखंड शिवसागर
8-कामेश्वर प्रसाद राय प्रखंड सासाराम अनुवर्ती संख्या 49 / 07
9-सविता कुमारी डीलर
बड़ूई अनुज्ञप्ति संख्या 41/ 2020
10-स्मिता देवी डीलर
प्रखंड सासाराम पंचायत करूप ग्राम विशुनपुरा में दुकान है।
11-बसंत कुमार बिंद डीलर सोंगावां
12-प्रियंका कुमारी डीलर ग्राम शिवपुर अनुज्ञप्ति 38/2020
प्रखंड सासाराम





