रिपोर्ट: संजय कुमार
सासाराम (रोहतास) सासाराम स्टेशन से कुम्भ जाने वाले यात्रियों को आरपीएफ़ निरीक्षक सासाराम संजीव कुमार, जीआरपी निरीक्षक विक्रान्त कुमार सिंह और उनके अधिकारियों एवं जवानों द्वारा तथा एनजीओ संस्था समाधान सासाराम की टीम निदेशक संजय कुमार गुप्ता द्वारा सुरक्षित तरीके से लाउड हेलर से उदघोषणा कर यात्रियों को जागरूक कर और ट्रेनों में बैठाया जा रहा है और प्रयागराज के लिए भेजा जा रहा है। जोअभी तक स्थिति सामान्य है।साथ ही सभी यात्रियों से यह अपील की जा रही है कि गलत तरीके से अफवाह फैलाने वालों पर धयान न दे और सुरक्षित यात्रा करें।





