सासाराम के बेलाढी गांव की बेटी ज्योति कुमारी का चयन 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला चैंपियनशिप 2025 के लिए बिहार महिला हॉकी टीम में हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 1 मार्च से 12 मार्च 2025 तक पंचकुला, हरियाणा में आयोजित की गई है, जिसमें ज्योति बिहार टीम का प्रतिनिधित्व कर रही है ।
शारीरिक शिक्षक और प्रशिक्षक नरेंद्र प्रसाद सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि रोहतास जिले के बेलाढी गांव के छोटे किसान अनिल सिंह की पुत्री ज्योति इस चैंपियनशिप में बिहार सीनियर महिला हॉकी टीम की ओर से खेलने वाली जिले की पहली महिला खिलाड़ी बनकर गौरव हासिल कर चुकी हैं।
ज्योति ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलाढी से प्राप्त की और वर्तमान में शेरशाह कॉलेज में अध्ययनरत हैं। उनके चयन से जिले के अन्य खिलाड़ियों में उत्साह की लहर दौड़ गई है और युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।
खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों का मानना है कि ज्योति कुमारी की इस उपलब्धि ने जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है और इससे जिले में महिला हॉकी को नया प्रोत्साहन मिलेगा।
Rohtas:सासाराम की बेटी का बिहार महिला हॉकी टीम में चयन।
Leave a comment
Leave a comment




