By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
EtvhindustanEtvhindustan
  • होम
  • लेटेस्ट
  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • पंजाब
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजस्थान
  • शिक्षा
  • खेल
  • राजनीति
  • मनोरंजन
Reading: प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो पटना ने कैमूर जिले के भभुआ में क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला – “वार्तालाप” का किया आयोजन
Share
Aa
EtvhindustanEtvhindustan
Aa
  • होम
  • लेटेस्ट
  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेल
  • राजनीति
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • लेटेस्ट
  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • पंजाब
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजस्थान
  • शिक्षा
  • खेल
  • राजनीति
  • मनोरंजन
Follow US
© 2024 Newscity.info | All Rights Reserved.
Etvhindustan > Blog > बिहार > प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो पटना ने कैमूर जिले के भभुआ में क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला – “वार्तालाप” का किया आयोजन
बिहार

प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो पटना ने कैमूर जिले के भभुआ में क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला – “वार्तालाप” का किया आयोजन

Etv hindustan
Last updated: 2024/12/04 at 9:18 PM
Etv hindustan
Share
4 Min Read
SHARE

रिपोर्ट : राशिद रौशन

भभुआ | सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार की प्रमुख मीडिया इकाई, प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो (पीआईबी), पटना द्वारा कैमूर जिले के भभुआ में आज बुधवार (04 दिसंबर, 2024) को आयोजित एक दिवसीय क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला – “वार्तालाप” का उद्घाटन जिले के उप विकास आयुक्त ज्ञान प्रकाश, पीआईबी, पटना के निदेशक आशीष के लकरा और सीबीसी पटना के प्रमुख उप-निदेशक संजय कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। मौके पर कैमूर जिले के कई पदाधिकारीगण भी मौजूद रहे।

- Advertisement -
Ad image
कैमूर के पत्रकार

वार्तालाप को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ज्ञान प्रकाश ने कहा कि सरकार जनता के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं को बनाती और लागू करती है ताकि लोगों का विकास हो और जब जनता का विकास होगा तो राष्ट्र का भी विकास होगा । उन्होंने कहा कि ऐसे में जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुँचाने की भूमिका मीडिया की भी है।

- Advertisement -
Ad imageAd image
द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन करते पदाधिकारी।

वहीं पर पीआईबी पटना के निदेशक आशीष लकड़ा ने वार्तालाप के उद्देश्य की चर्चा करते हुए कहा कि विकसित भारत @ 2047 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जन भागीदारी के साथ साथ मीडिया की भूमिका अहम है ताकि योजनाओं की जानकारी मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचे और मीडिया से मिले फीडबैक का प्रयोग बेहतरी के लिए किया जा सके।

- Advertisement -
Ad image

वार्तालाप का संचालन करते हुए सीबीसी पटना के प्रमुख संजय कुमार ने परकारों के लिए पीआईबी द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।साथ ही कहा कि विकसित भारत @2047 का सपना जनता और मीडिया के सहयोग से पूरा होगा। उन्होंने केंद्र सरकार के वेव्स ओटीटी की चर्चा की।

‘वार्तालाप’ कार्यशाला में पीआईबी पटना के मीडिया एक्जिक्यूटिव संदीप कपूर ने वीडियो प्रजेंटेशन के माध्यम से जिले के मीडिया कर्मियों के समक्ष पीआईबी के कार्यकलापों, वेव्स समिट और वेव्स ओटीटी पर विस्तार से प्रकाश डाला।

‘वार्तालाप’ को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार श्याम सुंदर पांडेय ने कहा कि भारत विकास की गति को पकड़ रहा है । उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के तमाम योजनाओं को धरातल पर उतार कर देश को विकसित राष्ट्र बनाया जा सकता है और इस दिशा में तेज़ी से प्रयास जारी है।

इस मौक़े पर वरिष्ठ पत्रकार प्रसून मिश्रा ने कहा कि विकसित भारत के लिए जो भी योजनाएं चलायी जा रही है उसे धरातल पर उतारने के लिए अधिकारियों और पत्रकारों को आगे आना होगा। वहीं वरिष्ठ पत्रकार शब्बीर खान ने कहा कि विकासात्मक ख़बरों के लिए पत्रकार हमेशा तत्पर रहता है ताकि जन कल्याणकारी योजनाएं जनता तक पहुँच सके, लेकिन सही जानकारी और सूचना संबंधित अधिकारियों से नहीं मिल पाती है या वे देना नहीं चाहते,ऐसे में सरकार को आगे आना चाहिए ।

कार्यशाला को मुख्यत: दो सत्रों में बांटा गया – उद्घाटन सत्र एवं तकनीकी सत्र। उद्घाटन सत्र और तकनीकी सत्र में जनकल्याण तथा इससे संबंधित योजनाओं की आमजन तक पहुंच बनाने में मीडिया की भूमिका और अपनी पत्रकारिता समस्याओं को लेकर भी कैमूर के पत्रकारों ने चर्चा की। कार्यशाला के बाद पत्रकारों ने फीडबैक फॉर्म भर अपनी बात रखी। कार्यशाला का धन्यवाद ज्ञापन सीबीसी के अधिकारी सर्वजीत सिंह ने किया। मौके पर पीआईबी पटना के नोडल अधिकारी इफ्तेखार आलम,अरविंद कुमार, हितेश मिश्रा मौजूद रहे।

You Might Also Like

हौसलों की उड़ान: कैमूर के बाघी गांव में सोलर लाइट के उजाले में संवर रहा बच्चों का भविष्य

कैमूर में बदली पराली की तस्वीर – नाबार्ड समर्थित कैमूर हिल्स एफपीसीएल की पर्यावरण-अनुकूल पहल

Kaimur: चैनपुर में स्व. रामदहीन सिंह की स्मृति में वार्षिक दौड़ प्रतियोगिता आयोजित

पीडीएस व्यवस्था में लापरवाही पर सख्ती: गोदाम प्रबंधकों संग समीक्षा बैठक, दो एजीएम का वेतन स्थगित

अभ्यास ब्रिगेड योजना के तहत नुआंव में पुलिस–छात्र संवाद, छात्राओं को आत्मसुरक्षा और कानून की दी गई जानकारी

TAGGED: bihar, breaking news, etv hindustan news, ifwj, kaimur, khabar, news, pib, suchna or prasaran mantralay, taja khabar, trendingnews
Etv hindustan December 4, 2024 December 4, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article फाइलेरिया रक्त पट्ट संग्रह के रोकथाम हेतु लगाया जा रहा जांच शिविर
Next Article कैमूर : सोनहन थानाअध्यक्ष बने टिंकू कुमार तो वहीं कई अवर निरीक्षक का भी तबादला ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

  • etvhindustan logo

आपकी राय

क्या बिहार मे bpsc छात्रों का आंदोलन सही है।

View Results

Loading ... Loading ...
  • Polls Archive

आज का मौसम

Free weather widget

मार्किट लाइव

Track all markets on TradingView

Gold & SIlver Updates

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

अन्य खबरे

बिहार

हौसलों की उड़ान: कैमूर के बाघी गांव में सोलर लाइट के उजाले में संवर रहा बच्चों का भविष्य

February 27, 2026
बिहार

कैमूर में बदली पराली की तस्वीर – नाबार्ड समर्थित कैमूर हिल्स एफपीसीएल की पर्यावरण-अनुकूल पहल

January 6, 2026
बिहार

Kaimur: चैनपुर में स्व. रामदहीन सिंह की स्मृति में वार्षिक दौड़ प्रतियोगिता आयोजित

December 29, 2025
बिहार

पीडीएस व्यवस्था में लापरवाही पर सख्ती: गोदाम प्रबंधकों संग समीक्षा बैठक, दो एजीएम का वेतन स्थगित

December 19, 2025
बिहार

अभ्यास ब्रिगेड योजना के तहत नुआंव में पुलिस–छात्र संवाद, छात्राओं को आत्मसुरक्षा और कानून की दी गई जानकारी

December 19, 2025
बिहार

जनता के सपनों को करुंगा साकार- विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल

September 30, 2025
बिहार

बीजेपी पर कांग्रेस जिला पार्टी कार्यालय में घुसकर सामान तोड़ फोड़ करने और कार्यालय सचिव से मारपीट का लगाया आरोप

August 30, 2025
बिहार

कैमूर: इंद्रदेव सिंह फिर निर्विरोध चुने गए ifwj के अध्यक्ष, सचिव बने राशिद रौशन

July 30, 2025

About Us

Etvhindustan – is your Own Infotainment Digital media Channel That helps everyone to Read and Watch with Latest updates in India and all World happenings on your fingertips.

Quick Link

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • DNPA Code Of Ethics

ट्रेंडिंग न्यूज़

  • हौसलों की उड़ान: कैमूर के बाघी गांव में सोलर लाइट के उजाले में संवर रहा बच्चों का भविष्य
  • कैमूर में बदली पराली की तस्वीर – नाबार्ड समर्थित कैमूर हिल्स एफपीसीएल की पर्यावरण-अनुकूल पहल
EtvhindustanEtvhindustan
Follow US
© 2024 Etvhindustan. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?