झारखंड में किसानों के पक्ष में उतरे प्रतिपक्ष नेता बाबूलाल मरांडी, सीएम हेमंत सोरेन पर किया प्रहार…
3200 रुपया प्रति किवंटल खरीदने का किया वादा ….., चुनाव जीतने के बाद 2400 रुपए प्रति किवंटल कर रहे खरीदारी….
Report : अमित कुमार(प्रभारी, झारखंड)
ETV HINDUSTAN डेस्क
रांची:- चुनाव जीतने के साथ ही झारखंड सरकार,राज्य के किसानों के साथ वादा खिलाफी कर रही है, उन्हें धोखा दे रही है।
चुनाव के दौरान हेमंत सोरेन और उनके सहयोगी दलों ने घोषणा किया था कि राज्य के किसानों से 3200 रुपया प्रति क्विंटल धान का क्रय होगा, सरकार ने चुनाव के समय वादा किया था …. लेकिन चुनाव जीतने के बाद 2400 प्रति क्विंटल ही किसानों को दे रहे है , यानी घोषणा के विपरीत किसानों को प्रति क्विंटल 800 रुपया कम में धान खरीद रहे है , जो उनके साथ धोखा है
किसानों की आर्थिक स्थिति कैसे सुधरे इसके लिए चुनावी घोषणा में बड़े बड़े वादा किया ,लेकिन हकीकत यह है कि किसानों को केवल धोखा और नाइंसाफी हो रही है। उपरोक्त बातें भाजपा चीफ बाबूलाल मरांडी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा।
उन्होंने कहा कि एक तरफ़ देश के प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार किसानो को कैसे लाभ हो इसके लिए चिंता करते हुए उन्हें लाभ देने के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाओ को चला रही है और झारखंड में किसान के हक छीने जा रहे है। उन्होंने राज्य सरकार से तत्काल किसानो को लाभ पहुचाते हुए उन्हें घोसणा के अनुरूप 3200 प्रति किवंटल लाभ देते हुए उनसे धान खरीद सुनिचित करने की मांग की है।




