उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने की सदर अस्पताल का निरीक्षण, शिशु बेबी की माताओं के बीच किया बेबी किट का वितरण
Report : अमित कुमार (प्रभारी,झारखंड)
कोडरमा।जिला प्रशासन (समाज कल्याण कार्यालय) के सौजन्य से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (save girl child) के तहत सदर अस्पताल कोडरमा में बेबी किट का वितरण किया गया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज द्वारा सदर अस्पताल पहुंच कर बेबी के माताओं के बीच बेबी किट का वितरण किया। उपायुक्त ने माताओं को संबोधित कर कहा कि हर माँ-बाप का गौरव और सम्मान होती है “बेटी”। उन्होंने समाज को प्रेषित कर कहा कि “बेटी है वरदान इसका करो सम्मान” का संदेश दिया।
इसके साथ ही उपायुक्त ने भर्ती मरीजों से बातचीत की और उनके स्वास्थ्य सहित अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं की भी जानकारी ली।

सदर अस्पताल का निरीक्षण कर दिये जरूरी दिशा-निर्देश
उपायुक्त ने सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों यथा एस.एन.सी.यू, ओटी, लेबर रूम, आयुष्मान वार्डों समेत अन्य का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने सदर अस्पताल में विकास के लिए किये जा रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया और जरूरी दिशा-निर्देश दिये।
मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती रिया सिंह, सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कनक कुमारी तिर्की, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत, डीपीएम महेश एवं समाज कल्याण विभाग के कर्मी व अन्य मौजूद रहे।






