वन विभाग को नहीं मिला सुराग, टाईगर ने एक किसान के बैल की ली जान

Report: अमित कुमार (झारखंड प्रभारी)
ETV HINDUSTAN DESK
रांची:- झारखंड के सरायकेला जिले में इन दिनों रॉयल बंगाल टाईगर का दहशत फैला है। चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में एक रॉयल बंगाल टाइगर ने एक किसान के बैल को मार डाला है। यह घटना तुलग्राम और बालीडीह गांव के जंगल में गठित हुई है। चांडिल वन क्षेत्र विभाग ने घटना स्थल पर कैमरे लगाए है, लेकिन अभी तक बाघ का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

वन विभाग ने ग्रामीणों को निर्देश दिया है कि वे सावधान रहें और शाम ढलते ही अपने घरों से बिल्कुल नहीं निकलें। ग्रामीणों को एकजुट होकर ही बाहर जाने की सलाह दी गई है। बाघ की सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग की जा रही है, लेकिन अभी तक बाघ का कोई पता नहीं चला है।
यह घटना से ग्रामीणों दहशत में है और उनके लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है, ग्रामीण अपनी सुरक्षा के लिए चिंतित हैं। देखना होगा कि जिला प्रशासन और वन विभाग इस गंभीर समस्या पर त्वरित कार्रवाई कर निपटारा करते हुए ग्रामीणों को कबतक दहशत से मुक्त कर पाती है।






