मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन कोडरमा द्वारा संचालित राजिका फूड्स की सराहना की।
Report : अमित कुमार (झारखंड प्रभारी)
कोडरमा:- उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात करते हुए नववर्ष 2025 की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उपायुक्त कोडरमा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एफपीसी और एसएचजी ग्रुप के दीदियों द्वारा जिले में राजिका फूड्स अंतर्गत निर्मित उत्पादों को भेंट के तौर पर दिया।
बताते चलें राजिका फूड्स जो कि रागी प्रसंस्करण ईकाई का एक ब्रांड है, जिसे जिला प्रशासन कोडरमा द्वारा स्थापित रागी प्रसंस्करण इकाई से संचालित किया जा रहा है। जिसमें मडुआ से विभिन्न प्रकार के उत्पादों का निर्माण किया जाता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिला प्रशासन के इस पहल की काफी सराहना की और इस कार्य में शामिल दीदियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें बधाई दी।





