सोनू कुमार सिंह जमुई:-जिला में पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी मदन कुमार आनंद के द्वारा यातायात नियमों का पालन करवाने को लेकर दिए गए निर्देश पर झाझा पुलिस ने एनएच 333 स्थित कर्पूरी चौक पर देर शाम को संघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एसडीपीओ राजेश कुमार स्वयं मौजूद होकर एसएचओ संजय कुमार, पुअनि नंदन राय के साथ सड़को पर नियमों की धज्जियां उड़ाकर चल रहे वाहनों को जब्त कर उसपर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगा रहे थे।
चेकिंग अभियान के दौरान दो पहिया वाहन से लेकर चार पहिया वाहनों को पुलिस रुकवाते हुए गाड़ी के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस की जांच के अलावे हेलमेट की जांच कर रहे थे और जिन चालकों के पास हेलमेट या कागजात में त्रुटि पाया गया वैसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनसे जुर्माना वसूला गया। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
एसडीपीओ ने एसएचओ को बढ़ती ठंड में रास्ता सुनसान हो जाने के कारण राहगीरों के साथ किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो इसको ध्यान में रखते हुए संध्या गश्ती को बढाने के लिए भी कहा। चार घण्टे तक चले वाहन चेकिंग अभियान में 13 वाहनों से 18 हजार रुपए जुर्माना राशि वसूला गया।






