नवजात को लेकर पति के शव से लिपट कर रो रही थी पत्नी
सोनू कुमार सिंह जमुई:- जिस अस्पताल में पिता की मौत चंद घंटे पहले हुई वहीं बेवा (मां )ने एक मासूम सी बच्ची को जन्म दिया। विदित हो कि बीते गुरुवार की शाम को ही पिकनिक कर अपने साथियों के साथ घर लौट रहे मुहम्मद चांद की मौत पिकअप दुर्घटना में हो गई थी। इस हृदय विदारक घटना में तीन और लोगों ने भी अपनी जान गवाई।
डॉक्टर ने रेफरल अस्पताल में चिकित्सक ने पति को मृत घोषित किया तो वहीं दूसरी और इसी अस्पताल में पति की मौत के 12 घंटे के बाद पत्नी ने पुत्री को जन्म दिया। मामला झाझा प्रखंड क्षेत्र के सतीघाट का है। गुरुवार को सड़क हादसे में जान गवाने वाले मोहम्मद चांद का शव जब जमुई सदर अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुचा तो पत्नी ने भी अपनी गोद मे लिए नवजात बच्ची को लेकर घर पहुंची इस दृश्य को देखकर घर के स्वजन सहित पूरे गांव में और भी मातमी सन्नाटा पसर गया।
पत्नी नवजात बच्ची को लेकर ही पति के शव लिपटकर रोने लगी जिसे देखकर हर लोगो के आँख में आशु की बौछार हो गयी। पत्नी को हिम्मत देने वाली अन्य महिलाओं का भी हिम्मत टूटते दिखा। सभी लोग अल्लाह से दुआ कर रहे थे की इस तरह का दृश्य किसी और के घर में ना हो। मृतक के नवजात बेटी की किलकारी घरों में गूंज रही थी। जागरण की टीम ने मृतक की पत्नी नूरजहां खातून से भी बातचीत की उन्होंने बताया की उनकी शादी डेढ़ साल पूर्व ही सतीघाट के चांद के साथ हुई थी। और जिस रास्ते से वे ससुराल आते थे उसी रास्ते से उनकी जनाजा गुजारा। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा की उनकी नवजात बच्ची का ख्याल रखते हुए आर्थिक मदद की जाए क्योंकि एकमात्र मृतक ही उनका सहारा था।






