Report : अमित कुमार (झारखंड प्रभारी)
कोडरमा:- तिलैया थाना अंतर्गत पानी टंकी रोड निवासी एक महिला ने अपने 10 वर्षीय बेटी के अपहरण को लेकर तिलैया थाना में एक आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन के माध्यम से पीड़िता ने बताया है कि वे शनिवार को किसी काम से बाजार गई हुई थी। जब वे बाजार से करीब 6 बजे वापस लौटी तो देखा कि उनकी बच्ची घर में नहीं है। उन्होंने आस पड़ोस में खोजबीन की व रिश्तेदारों से भी पूछताछ की फिर भी उनकी बच्ची का कुछ पता नहीं चल सका। जिसके पश्चात उन्होंने थाने में आवेदन देकर अपनी बच्ची के खोजबीन की गुहार लगाई है।
अपहरण को लेकर जताया संदेह
इधर दिए गए आवेदन में पीड़िता ने घर के बगल के ही दो नाबालिगों पर उनकी बच्ची के अपहरण का संदेह जताया है। उन्होंने बताया कि उनके घर के बगल में रहने वाली दो नाबालिग बच्ची मेरी बच्ची को हमेशा अपने साथ बहला फुसला कर अपने घर ले जाया करती थी। जब से मेरी बच्ची घर से लापता हुई है तभी से वे दोनों भी घर से गायब है। ऐसे में उन्हें शक है कि उनकी बच्ची का उक्त दोनों बच्चियों के द्वारा अपहरण कर लिया गया है।
बच्ची को रील बनाने का था शौक
इधर नाबालिग की माँ ने बताया कि घर के बगल में रहने वाली दोनों नाबालिग ने उसे रील बनाने की लत लगा दी थी और मुझे संदेह है कि उनलोग मेरी बच्ची को रील बनाने के लिए ही लेकर गई होगी।
खोजबीन जारी, जल्द बच्ची को रिकवर कर लिया जाएगा:- थाना प्रभारी
इधर तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि बच्ची की खोजबीन जारी है। आवेदिका ने जिन बच्चियों पर अपहरण करने का आरोप लगाया है, उनसे फोन पर बातचीत हुई है। वे इस घटना से पूरी तरह से इंकार कर रही हैं। पुलिस उनसे फिर से पूछताछ करके जल्द ही अन्य पहलुओं की पड़ताल कर लापता युवती को ढूंढकर परिजनों को सौंप देगी।




