सोनू कुमार सिंह जमुई:- रविवार को गिरिडीह जिला स्थिग प्रसिद्ध स्थल खंडोली में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन झाझा की ओर से पिकनिक सह वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश यादव ने किया। मौके पर उपस्थित एसोसिएशन के अन्य सदस्यों को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा दवा दुकानदार समाज मे एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है।
दवा दुकानदार हर वक्त समाज की सेवा में लगे रहते है यानी अगर बाजार की सभी दुकान बंद है तो एकमात्र आवश्यक सेवा देने में दवा की दुकान ही खुली रहती है। ऐसे में दवा दुकानदारों के लिए बनी यह एसोसिएशन अपने आप मे एक अलग ही पहचान स्थापित करता है। आज भी कई समस्याओं से दवा दुकानदारों को गुजरना पड़ता है जिसमे एसोसिएशन उनके साथ खड़ा होकर उनकी समस्याओं का समाधान करता है।
इसलिए जो दवा दुकानदार एसोसिएशन से नही जुड़े हुए है वे दवा दुकानदार, बिक्रेता एसोसिएशन से जुड़कर अपनी सदस्यता ग्रहण करे जिससे एसोसिएशन को और भी मजबूती मिलेगा। अध्यक्ष ने दवा दुकानदारों से अनुरोध किया कि सरकार की ओर से जो भी गाइड लाइन है उसका पालन सभी दवा दुकानदार, बिक्रेताओं को शत प्रतिशत करना है। अधिवेशन में मासिक बैठक और अन्य कई बिंदुओ पर भी चर्चा किया। वही एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रसिद्ध स्थल का लुत्फ भी उठाया। बैठक में सचिव एसोसिएशन के सचिव विजय कुमार, कोषाध्यक्ष निर्मल कुमार, सुभाष बरनवाल, सुबोध कुमार, विकास बरनवाल सहित एसोसिएशन के बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद थे






