बुजुर्ग परिवार के लिए बोझ नहीं ब्लेसिंग हैं:- डॉ मेघा
Report: अमित कुमार (प्रभारी झारखंड)
कोडरमा:- झुमरी तिलैया शहर के अड्डी बांग्ला स्थित ओल्ड एज होम में रह रहे महिला, पुरुष बुजुर्गों को मकर संक्रांति पर जिला प्रशासन द्वारा चूड़ा, दही, तिलकुट आदि का उपहार दिया गया। पारिवारिक माहौल में वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के स्वास्थ्य लाभ के लिए जिला प्रशासन के द्वारा आयुष्मान आरोग्यम मंदिर अड्डीबंग्ला एवं जन सांस्कृतिक कला केंद्र के संयुक्त सहयोग से बुजुर्गों को नियमित चिकित्सा कर स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है।
प्रत्येक सप्ताह मंगलवार एवं गुरुवार को लगता है चिकित्सा कैंप
ओल्ड एज होम में बुजुर्गों के अच्छे रहन-सहन और खान-पान के साथ-साथ उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान आरोग्यम मंदिर अड्डी बंग्ला केंद्र एवं जन सांस्कृतिक कला केंद्र की टीम के द्वारा सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को नियमित स्वास्थ्य जांच कैंप लगवाने का निर्देश प्राप्त है। जहां दोनों कैंप की टीम के सहयोग से बुजुर्गों का हेल्थ चेकअप कर दवाइयों का वितरण किया जाता है। बुजुर्गों का सामान्य रूप से बीपी, शुगर सहित अन्य परेशानियां होने पर उनका नियमित जांच किया जाता है। ऐसे माहौल सेवा व चिकित्सा के नियमित लाभ से बुजुर्ग खुशहाली व संपन्नता का एहसास कर रहे है।
बुजुर्गों को लेकर छोटी उम्र में डॉ मेघा साहा ने कह दी बड़ी बात
ओल्ड एज होम में आयुष्मान आरोग्यम मंदिर अड्डी बांग्ला केंद्र की युवा डॉ मेघा साहा ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर वह अपने नेतृत्व में नियमित केंद्र की बुजुर्ग महिला पुरुषों की स्वास्थ्य जांच करती हैं। बुजुर्गों की सेवा कर उन्हें काफी संतुष्टि मिलती है वो बताती है कि केंद्र के सभी बुजुर्ग उन्हें एक परिवार की तरह मानते हैं। आगे उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य जांच में जन सांस्कृतिक कला केंद्र की ज्योति चौधरी समर्पित रूप से बुजुर्गों के स्वास्थ्य लाभ में अपना योगदान देती हैं। उन्होंने मकर संक्रांति के अवसर पर समाज को संबोधित करते हुए कहा कि बुजुर्ग किसी भी परिवार के लिए बोझ नहीं होते बल्कि वह ब्लेसिंग होते हैं। हम सभी को अनमोल उपहार की तरह मानकर बच्चों के रूप में बुजुर्गों की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग है तभी बच्चे, परिवार एवं समाज में संस्कार जीवित है।
मौके पर स्वास्थ्य टीम के किशोर कुमार, वार्डन मीना यादव, नीतू कुमारी, सुनील यादव, सरिता देवी सहित सभी बुजुर्ग महिला एवं पुरुष उपस्थित हुए।




