महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित, भाग लिए जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी व कर्मियों की दिखी क्षमता
खेल माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन करने का दिया संदेश

Report: अमित कुमार (प्रभारी झारखंड)
कोडरमा:- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत मकर संक्रांति के दिन बागी टांड़ स्टेडियम में खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। जिला परिवहन कार्यालय (सड़क सुरक्षा कोषांग) के सौजन्य से भव्य खेल महोत्सव का आयोजन किया गया।मकर संक्रांति के अवसर पर खेल महोत्सव में मुख्य रूप से उपस्थित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बाल कृष्ण तिवारी, उपायुक्त मेघा भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, उप विकास आयुक्त ऋतुराज, अपर समाहर्ता, पूनम कुजूर, अनुमंडल पदाधिकारी, रिया सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी, विजय कुमार सोनी समेत जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी शामिल हुए। सभी उपस्थित पदाधिकारी द्वारा खेल का शुभारंभ संयुक्त रूप से गुब्बारे उड़ाकर किया गया।
खेल महोत्सव में मुख्य रूप से पतंग उड़ाओ, क्रिकेट, क्विज, पिटो और हॉउजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुनः जिले के वरीय पदाधिकारी और प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी व कर्मियों ने पतंग उड़ाया। इस खेल महोत्सव के माध्यम से आमजनों को सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन करने का संदेश दिया गया। इस खेल महोत्सव में प्रशासन और पुलिस प्रशासन के साथ पिटो, क्रिकेट और हाउजी प्रतियोगिता भी खेला गया। जिसमें पदाधिकारी और कर्मीयों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियोंको डायरी देकर पुरस्कृत किया गया। रोमांचक क्रिकेट प्रतियोगिता में डीसी 11 ने पुलिस प्रशासन को 10 रनों से हराकर विजय प्राप्त किया।
जिला प्रशासन की भव्य खेल महोत्सव में मुख्य रूप से पुलिस उपाधीक्षक रतिभान सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अविनाश पुर्णेदु, जिला योजना पदाधिकारी, अनूप कुजुर, जिला शिक्षा अधीक्षक अजय कुमार, जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नीतीश कुमार निशांत, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत जिला स्तरीय पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।





