Report: संजय कुमार तिवारी
सासाराम|प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकरसंक्रांति के अवसर पर आदर्श कुशवाहा सब्जी बाजार समिति के सौजन्य से भारतीगंज करपुरवा के प्रांगण में फल-फूल, सब्जी की प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सासाराम सांसद मनोज कुमार, पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, मेयर काजल कुमारी, डिप्टी मेयर सत्यवंती देवी, नगरपरिषद के पूर्व उपचेयरमैन चन्द्रशेखर महतो, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पटेल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

वहीं सभी अतिथियों द्वारा सब्जियों की प्रदर्शनी का भी शुभारंभ फीता काटकर किया गया। सांसद मनोज कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन से किसानों मनोबल बढ़ता है। किसान सर्दी, गर्मी, बरसात की परवाह किए बगैर सालों भर परिश्रम करते हैं। उनका भरपूर सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन सत्यनारायण स्वामी एवं चंदन कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया।
मौके पर वार्ड पार्षद काश्मीरा देवी, अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, सचिव चंदन कुशवाहा, संयुक्त सचिव श्रीभगवान सिंह, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार महतो, उपकोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, कुशवाहा धर्मशाला के अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह, शिव कुमार सिंह, निर्भय कुमार सिंह अधिवक्ता सहित सैकड़ो गणमान्य लोग मौजूद रहे।






