सोनू कुमार सिंह जमुई:- अपने प्रेमी से मिलने के बाद शादी कर घरवालों से छिपकर झाझा दुर्गामंदिर चौक के पास एक किराए के मकान में रह रहे एक प्रेमी जोड़े को दमन की पुलिस ने झाझा पुलिस की मदद से बरामद कर लिया जिसके बाद दमन की पुलिस ने कागजी कार्रवाई करने के बाद लड़की को अपने साथ दमन लेकर चला गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि दमन की रहने वाली काम्या(बदला हुआ नाम) और जमुई जिला के खैरा के रहने वाले राजेश रौशन की खोजबीन करते हुए दमन की पुलिस झाझा पहुंची और तकनीकी मदद से दुर्गामंदिर चौक के एक गली में पूजा कुमारी के मकान से दोनो को बरामद किया गया।
बताया जाता है कि लड़का लड़की गुजरात मे एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था जिसमे दोनो के बीच ढाई साल से प्रेम चल रहा था जिसके बाद लड़का अपने घर 1 माह पूर्व चला आया था जिसके बाद लड़की भी उसे खोजते हुए खैरा आ गई और दोनो वहां से झाझा आकर किराए के मकान में रह रहे थे। वही लड़की के पिता के दमन पुलिस को दिए गए आवेदन के आधार पर तकनीकी मदद से पुलिस झाझा पहुंची थी।





