झाझा प्रखंड में लगातार बढ़ रही ठंड के कारण ठिकाने पर आने के बाद भी नही मिल रहा काम
सोनू कुमार सिंह जमुई:- झाझा प्रखंड क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण इलाकों में भीषण ठंड के कारण आम जनजीवन को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के दैनिक मजदूरी पर भी ठंड की मार पड़ रही है। सारा दिन व रात ठंड व कुहासा छाए रहने से आम लोगों का कार्य काफी प्रभावित हो रहा है।
जिससे दैनिक मजदूरी करने वालों के सामने समस्या उत्पन्न हो गई है।मंगलवार को धूप निकलने के बाद भी कनकनी का असर रहा। मजदूर बड़ी संख्या में झाझा बस स्टैंड भी पहुंचे लेकिन काम न मिलने के कारण बैरंग घर लौट गए।मालूम हो की ठंड से विशेष रूप से गरीब ,मजदूर ,फुटपाथ व जुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग कठिन दौड़ से गुजर रहे हैं।
गरीब,मजदूर,ठेला व रिक्शा चालकों ने बताया की ठंड की रफ्तार यही रही तो उनके समक्ष रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो जाएगी।ठंड की वजह से मजदूरी नही मिल पाने की सूरत में परिवार चलाना भी मुश्किल हो रहा है।मजदूरों ने कहा की न पूस की रात कट रही है और न ही काम मिल रहा है।जो उन्हें चिंतित किए हुए है।मजदूरों ने बताया की ठंड में लोग काम कराने से बच रहे है।जबकि जिन्हें काम कराना होता है, वे ठेकेदार से करा रहे हैं।
ऐसे में बगैर ठेकेदार के मजदूरों को रोज काम नहीं मिल पाता है। अगर काम मिल जाता है तो काम करने के दौरान पूरे दिन पानी में हाथ पांव और पैर भीगते रहता है। ज्यादा देर तक पानी में रहने के कारण उंगली में सूजन हो जा रहा है।शाम में घर लौटने पर आग से हाथ-पांव सेंकना पड़ रहा है।मजदूरी की काम भी हर रोज नही मिल रहा है।इससे घर खर्च चलाने में मुश्किल हो रहा है।काम की तलाश में मजदूर सुबह से ही घर से निकल जाते हैं।
महिला घरेलू तो पुरुष नहीं कर पा रहे हैं बाहरी का काम
कोहरे और ठंड से कई तरह के काम प्रभावित होने लगे हैं। महिलाओं को घरेलू और पुरुषों को बाहरी कार्य को निपटाने में दिक्कत हो रही है। लोगों ने कहा कि क्षेत्र में कई दिनों से कोहरा और ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।ठिठुरन के कारण हाथ-पांव सही से काम नही करता है। खेती-बाड़ी, मवेशियों से दूध निकालना, फसलों की सिंचाई करने, सहित बाजार से सामान लाने का काम प्रभावित हो रहा है।
सर दर्द को सर्दी जुखाम हुआ आम
ठंड लगने से सिर में दर्द,सर्दी-जुखाम और बुखार लग जा रहा है। स्थिति यह है की कमोवेश हर घर मे ऐसे मरीज मिल रहे हैं।हर रोज झाझा रेफ़रल अस्पताल में सर्दी-खासी और बुखार से पीड़ित मरीज इलाज कराने पहुच रहे हैं। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार सिंह ने भी इस मौसम में दवा लेने के साथ साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।






