सोनू कुमार सिंह जमुई:- मकर संक्रांति पर्व के दिन ही झाझा थाना क्षेत्र के बेलाटाँड़ गांव में खुशी मातम में बदल गया।कुआ में गिरने से अचानक एक किशोरी की मौत हो गयी।मृत किशोरी की पहचान बिनोद यादव की पुत्री सोभा कुमारी(12) के रूप में हुई है। पिता ने कहा की उसकी पुत्री घर पर दही चुरा खाकर बर्तन को धोने के लिए कुआं के पास गई थी बर्तन धोते वक्त पैर फिसलने से वह कुआं में चली गई और 20 मिनट तक कुआं में ही रह गई।
हम लोगों को जब जानकारी हुआ तो आनन फ़ानन में उसे कुआं से निकालकर झाझा रेफरल अस्पताल लाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही पूरा गांव में मातम पसर गया अस्पताल में स्वजनों का रोरोकर बुरा हो हो चुका था। चिकित्सक डॉक्टर सत्यजीत प्रियदर्शी ने कहा कि जांच में ऐसा प्रतीत हुआ की पानी में वह काफी देर तक डूबी रह गई जिससे उसकी मौत हो गई।





