बिकाश चकाई जमुई:- बिहार झारखंड की सीमा पर स्थित झारखंड से गुनियाथर पंचायत के मुखिया पति और पारा शिक्षक सफदर अली अहमद से नक्सली पर्चा एवं फोन कर रंगदारी के रूप में पैसे मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।इस मामले में पुलिस ने सोनो प्रखंड के बटिया थाना क्षेत्र के बुढ़ियालापर और लखनपुर गांव से दो लोगों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार दोनों का पूर्व में नक्सली इतिहास भी रहा है।
गिरिडीह एसपी विमल कुमार ने बताया कि मुखिया पति सफदर अली अहमद से 12 दिसंबर को उनके विद्यालय में धमकी भरा एक नक्सली पर्चा देकर पैसे की मांग की गई थी।5 जनवरी को फिर सफदर अली अहमद को फोन पर धमकी देते हुए पैसे का मांग किया गया।पर्ची मिलने व धमकी मिलने के बाद इस मामले में पुलिस ने गूनियाथर थाना में केस दर्ज कर उसके पर्दाफाश में जुट गई।टीम ने छापेमारी करते हुए बटिया थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव से बुधन मुर्मू पिता सुरेश मुर्मू और ग्राम बुढ़ियालापर से अनवर अंसारी पिता सादिक मियां को गिरफ्तार कर लिया।
उन लोगों के पास से धमकी देने में प्रयोग किए गए एक मोबाइल और सिम जब्त किया गया। अनवर अंसारी के विरुद्ध चरका पत्थर थाना में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज है जबकि बुधन मुर्मू के विरुद्ध भी चरकापत्थर थाना में केस दर्ज है। वह जेल भी जा चुका है। बताया जाता है कि अनवर और बुधन पूर्व में कुख्यात नक्सली नेता रहे प्लाटून कमांडर सिद्धू कोड़ा के दस्ते का सदस्य रह चुका है । इन लोगों की गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अभियान में भेलवाघाटी , गुनियाथर एवं चिहरा थाना की पुलिस टीम शामिल थी। मालूम हो कि दिसंबर महीने में चिहरा थाना क्षेत्र के गुरुडबाद स्थित मोहली नदी पर बन रहे पुल के संवेदक एवं गुनियाथार के मुखिया पति सह शिक्षक को नक्सली पर्चा देकर 20 लाख रुपए की लेवी की मांग की गई थी।






