Report: संजय कुमार तिवारी
सासाराम (रोहतास)| रोहतास नगर पंचायत के गायत्री मंदिर परिसर से बुधवार को सुबह भव्य कलश यात्रा निकल गया। जो सोन नदी से जल उठाकर रोहतास नगर पंचायत भ्रमण करते हुए गायत्री मंदिर पहुंची। कलश यात्रा में महिला पुरुष बच्चे सैकड़ो की संख्या में लोगों ने भाग लिया मंदिर के परिक्रमा कर भगवान श्री कृष्ण की बाल स्वरूप को साथ में लेकर कलश यात्रा महावीर मंदिर होते हुए सोन नदी पहुंची।
बताते चले की यह यज्ञ सात दिवसीय महायज्ञ एवं भागवत कथा का आयोजन गायत्री मंदिर परिसर में किया किया जाएगा। जिसमें अयोध्या धाम से चलकर आई देवी प्रेमा सखी जी भागवत कथा प्रवचन संध्या 4:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक प्रतिदिन करेंगीं। वहीं सुबह में पूजा अर्चना यज्ञ परिक्रमा आदि पंडित विजय त्रिपाठी के द्वारा कराई जाएगी। कोई बताते चले की हर साल की तरह इस साल भी हिंदू जागृति मंच के बैनर तले यह कार्यक्रम की गई है।
हिंदू जागृति मंच के अध्यक्ष मोतीलाल शर्मा ने बताया कि सात दिवसीय भागवत कथा का समापन 21 जनवरी को होगा। वहीं श्री राम जी के अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा 22 दिसंबर के मौके पर रोहतास नगर पंचायत में भव्य शोभायात्रा झाँकी निकाल कर नगर भ्रमण की जाएगी एवं शाम को मंदिर परिसर में दीप यज्ञ और भंडारा का आयोजन किया गया है। मौके पर संतोष कुमार भोला पूर्व मुखिया, सुनील कुमार, सुशील गुप्ता, विशाल देव, सरवन कुमार, उदय गुप्ता, आलोक सोनी, जितेंद्र सोनी, श्रवण गुप्ता विशाल देव समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






