बेस्ट रेडर बने रोहतास के प्रिंस दुबे
बक्सर के रमेश यादव के कॉर्नर कैच के कायल हुए दर्शक
18 जनवरी को राज्य राज्यस्तरीय सीनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता मे भाग लेगी विजेता और उप विजेता टीम
Report: संजय कुमार तिवारी
सासाराम (रोहतास) स्थानीय न्यू स्टेडियम के खेल भवन स्थित कबड्डी कोर्ट मे पटना प्रक्षेत्रीय सीनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच बक्सर बनाम रोहतास के बीच हुआ। बक्सर के कप्तान रमेश यादव बक्सर के रमेश यादव के कॉर्नर कैच से दर्शक कायल हुए।अभिषेक कुमार का आल राउंड खेल काफी उत्कृष्ट व रोमांचक रहा।
रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबले मे बक्सर की टीम ने रोहतास को 37-27 अंको से पराजित किया। रोहतास के तरफ से प्रिंस दुबे और सत्यम, आरुष शौर्य, राहुल कुमार तथा पुलकित तिवारी ने काफी उम्मदा प्रदर्शन किया परन्तु अपनी टीम को विजय नही दिला पाए। विजेता व उप विजेता टीम को जिला कबड्डी संघ के कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, जिला खेल कूद विभाग के प्रभात पाठक, सोनी तिवारी तथा प्रशिक्षक दिलीप कुमार ने ट्रॉफी व मेडल्स देकर पुरस्कृत किया।
कबड्डी संघ के अध्यक्ष डॉ आलोक कुमार तिवारी चेयरमैन, आर्ष हेल्थ इंडिया फाउंडेशन ने विजेता टीम को शुभकामना दिया, साथ हीं प्रतियोगिता का फाइनल मैच विजेता को व्यक्तिगत तौर पर ईनाम दिया ।प्रतियोगिता के समाप्ति के उपरान्त कबड्डी संघ के संरक्षक रवि भूषण पाण्डेय ने प्रतियोगिता मे आये अतिथियों, भाग लेने वाले प्रतिभागियों, प्रतियोगिता को सफल बनाने मे सहयोग करने वालों को सचिव दिव्या कुमारी ने विजेता व उपविजेता सहित सभी खिलाड़ियों को शुभकामना एवं बधाई दिया।
ऑफिसियल मे लाल बिहारी यादव, जय शंकर कुमार, वंदना कुमारी, अमित कुमार थे। उक्त अवसर पर अतिथि मे सत्यम यादव राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय मानवाधिकार नई दिल्ली, कबड्डी संघ के संयुक्त सचिव लाल बिहारी यादव,अमित कुमार, राकेश कुमार, अतेन्द्र सिंह एवं विजयंत सिंह सहित कई अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे।






