श्री पांडेय क्लासेज़ की प्रेसवार्ता में सीएमए छात्रों को मिले सफलता के मूल मंत्र, ऊर्जा से लज़बरेज हुए छात्र
Report : अमित कुमार (प्रभारी झारखंड)
कोडरमा:- इंटरनेशनल नवोदय चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईएनसीसी) के संस्थापक सीएमए संदीप कुमार ने श्री पांडेय क्लासेज ऑफ कॉमर्स में आयोजित प्रेरक वार्ता के माध्यम से सीएमए और कॉमर्स के छात्रों को भविष्य में सफलता हासिल करने के लिए बहुमूल्य मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर छात्रों को सीएमए बनने की यात्रा के विभिन्न पहलुओं और उसे पार करने की चुनौतियों के बारे में जानकारी दी गई।
सीएमए संदीप कुमार ने छात्रों को सीएमए की यात्रा में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहने की सलाह दी और उन्हें यह समझाया कि सफलता कभी भी सरल नहीं होती, लेकिन अगर संघर्ष किया जाए तो उसे प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सीएमए बनने की यात्रा एक चुनौती है, इसे स्वीकार करें, इसे जीतें।
सीएमए संदीप कुमार ने छात्रों को ज्ञान के प्रति तीव्र इच्छा रखने और निरंतर सीखने की आवश्यकता पर जोर दिया। उनका मानना था कि ज्ञान की प्यास बुझाओ, सफलता स्वयं आपके पास आएगी। उन्होंने छात्रों से यह भी कहा कि सीएमए यात्रा केवल एक सपना नहीं है, यह एक संकल्प है और सफलता की कुंजी आत्मविश्वास को बताया।इस वार्ता में स्थानीय वक्ता, सीएमए अरुण सेठ ने भी छात्रों को संबोधित किया और बताया कि सीएमए भारतीय अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा सीएमए केवल अपने पेशेवर क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन गौतम पांडेय ने किया। श्री पांडेय क्लासेज के डायरेक्टर गौतम पांडेय ने यह भी बताया कि छोटे से शहर तिलैया में कॉमर्स व CA/CMA/CS FOUNDATION की क्लासेस बहुत ही बेहतर ढंग से कराए जा रहे जो बच्चे अपने प्रोफेशनल करियर को बिल्ड करना चाहते हैं, वह तिलैया में रहकर भी तैयारी कर अपने सपने आसानी से साकार कर सकते हैं। अंत में बच्चों ने अनमोल प्रेरक कार्यक्रम के आयोजन के लिए शिक्षक गौतम पाण्डेय को धन्यवाद किया।
इस मौके पर मोहित मोदी, प्रिंस पांडेय, अमन सिंह, सौरभ पांडे, मानसी कुमारी, श्वेता कुमारी, सिमरन कुमारी, मुस्कान सोनकर, प्रियांशु सेठ, आशीष राज, हर्षित मोदी, स्मृति भरपुरिया, ज्योति कुमारी, मनन वर्मा, सुनिधि वर्मा, श्रुति वर्मा, विक्रम यादव, आशीष राज, अमित यादव, साक्षी सिंह, निधि जैन, रितिका सेठ, निखिल सिंहा, राम जी, सुमित सिंह, कृति अंजलि, उमंग ज्योति, अर्पिता आदि छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति रही।





