Report: संजय कुमार तिवारी
सासाराम (रोहतास)| राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की बैठक जिला अध्यक्ष रामबाबू के नेतृत्व में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रोहतास जिला प्रभारी सह प्रदेश मुख्य प्रवक्ता आशुतोष सिंह ने बयान जारी कर बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के राजनीति पर विचार विमर्श करने के लिए दिनारा विधानसभा क्षेत्र में मनोज सिंह राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रवादी मजदूर प्रकोष्ठ के नेतृत्व में कल दिनांक 18 जनवरी 2025 को 11:00 बजे दिन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन दिनारा विधानसभा क्षेत्र में रखा गया है।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बृजमोहन श्रीवास्तव और राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रदेश पर्यवेक्षक सच्चिदानंद सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रवादी मजदूर प्रकोष्ठ सुदेश विघुरी, अतिथि के रूप में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बिहार कोडीनेटर सूर्यकांत कुमार सिंह और प्रदेश अध्यक्ष बिहार किसान आशुतोष सिंह, महिला प्रदेश अध्यक्ष संगीता देवी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में दिनारा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता और रोहतास जिला के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में प्रदेश मुख्य प्रवक्ता आशुतोष सिंह, महिला प्रदेश अध्यक्ष संगीता देवी, रोहतास जिला अध्यक्ष रामबाबू सिंह, परशुराम सिंह, विमलेश सिंह, अनिल सिंह, एनुअल खान, मृत्युंजय पांडेय, लाता सिन्हा, गुड्डू अंसारी, अर्जुन यादव, गंगा कुमारी, सुषमा देवी, रबिन्दर शर्मा आदि मौजुद थे।





