बिकाश चकाई जमुई- प्रखंड के जेरूआडीह गांव में कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय सतचंडी महायज्ञ सह काली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा का शुभारंभ नवनिर्मित मंदिर परिसर से किया गया।इस दौरान बड़ी संख्या में ढोल नगाड़ा ,बैंड बाजा और केसरिया झंडा के साथ श्रद्धालु और 151 कन्याएं कलश लेकर पूरे गांव का भ्रमण किया तथा समीप के जोरिया पहुंचकर विद्वान पंडितो की देखरेख में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में पवित्र जल भरवाया गया।
यहां से कलश यात्रा पूरे गांव में भ्रमण करते हुए वापस मंदिर स्थल पहुंचकर समाप्त हो गई। जहा विधि पूर्वक कलश को स्थापित किया गया।पूरे रास्ते में जय श्री राम ,जय मां काली ,जय हनुमान का नारा गुंजायमान होता रहा। यजमान पिंटू दुबे एवं श्रद्धा कुमारी ने बताया कि 20 जनवरी को यज्ञ का समापन होगा। प्रतिदिन संध्या में उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों से आई कीर्तन मंडली द्वारा भजन कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा।
जबकि चर्चित कथावाचक विनोद उपाध्याय मधुरेश कथा वाचन करेंगे। कार्यक्रम को लेकर यज्ञ स्थल के साथ-साथ पूरे गांव को भव्य तरीके से सजाया गया तथा कई देवी देवताओं की प्रतिमा स्थापित की गई है और तोरण द्वार बनाए गए हैं।साथ ही आकर्षक विद्युत सज्जा एवं लाइटिंग किया गया है। पूरे गांव की साफ सफाई एवं रंगाई पुताई कराई गई है। यज्ञ के आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। यज्ञ को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष राजेंद्र दुबे, सचिव उदय दुबे ,मदन मोहन दुबे, कोषाध्यक्ष विक्की दुबे, सदस्य वीरेंद्र दुबे, मधुसूदन दुबे, मदन दुबे, उमेश दुबे ,किशोर दुबे, शंकर दुबे ,श्याम दुबे ,युगल किशोर दुबे, मनोहर दुबे, बालमुकुंद दुबे ,दीनबंधु दुबे, रणधीर दुबे ,फाल्गुनी दुबे ,राम दुबे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण लगे हुए है।






