बिकाश चकाई जमुई-: चकाई-देवघर मुख्य मार्ग में जेरुवाडीह मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी।जिससे बाइक सवार व्यक्ति सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।जख्मी व्यक्ति की पहचान चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के करहरिटांड़ निवासी मुन्ना पासवान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार मुन्ना पासवान बासुकीटांड़ से अपने घर जा रहा था।
इसी क्रम में चकाई-देवघर मुख्य मार्ग में जेरुवाडीह के समीप पीछे से जा रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में लिया और ठोकर मारते हुए निकल गयी। जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर जख्मी हो गये। घटना के बाद मौके पर जूटे स्थानीय लोगों से घटना की सूचना पाकर चंद्रमंडीह पुलिस मौके पर पहुंचकर जख्मी को इलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया।पुलिस बाइक को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।





