पूर्व विधायक सावित्री देवी ने खुद बच्चों को परोसा दही चूड़ा
बिकाश चकाई जमुई:- चकाई प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल की ओर से रामचंद्रडीह पंचायत के कोहबाराटांड़ महादलित टोला में गुरुवार को मकर संक्रांति महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन बिंदेश्वरी यादव ने किया। इस मौके पर चकाई की पूर्व विधायक सावित्री देवी एवं राजद नेता विजय शंकर यादव ने खुद अपने हाथों से महादलित बच्चों को चूड़ा ,दही ,तिलकुट, सब्जी, मिठाई वितरण किया तथा मकर संक्रांति की बधाई दी। पूर्व विधायक ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देश पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलती है। इसी क्रम में महादलित टोला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान उन्होंने कहा कि माई बहन मान योजना के तहत तेजस्वी यादव ने सरकार बनने पर 2500 देने की घोषणा की है । साथ ही वृद्धा पेंशन 400 से बढ़कर 1500 एवं प्रतिमाह बिजली 200 यूनिट फ्री देने का निर्णय लिया है । इस बीच सभी लोगों के बीच हैंडबिल एवं पर्चा , स्टीकर का भी वितरण कर तेजस्वी यादव के संदेश को लोगों तक पहुंचाया गया।
इस अवसर विशेश्वर साह,सुरेश राम,शिवशंकर चौधरी,उपेंद्र शर्मा,घनश्याम यादव ,डा अमर सिन्हा,मूसो यादव,राजेंद्र यादव,विजय शंकर यादव,ललन पासवान,अजय यादव,अवधेश मंडल,सुरेश मंडल, सिकंदर यादव,सुबोध यादव आदि मौजूद थे।






