बिकाश चकाई जमुई:- मुंगेर विश्वविद्यालय मुंगेर द्वारा आयोजित स्नातक यूजी सीबीसीएस सेमेस्टर वन सत्र 2024- 2028की परीक्षा स्थानीय फाल्गुनी प्रसाद यादव महाविद्यालय में गुरुवार से शांतिपूर्ण माहौल में प्रारंभ हुआ। पहली पाली में विज्ञान संकाय के बॉटनी,केमेस्ट्री,गणित,फिजिक्स,जूलोजी,वाणिज्य संकाय के अकाउंट्स एवं ज्योग्राफी तथा दूसरी पाली में कला संकाय के हिन्दी, अंग्रेजी,गृहविज्ञान, फिलॉस्फी एवं एएलएच कल्चर विषय की परीक्षा आयोजित हुई।
गुरुवार को पहले दिन दोनों पालियों को मिलाकर 50 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।पी पी वाई कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ रविशंकर यादव ने बताया कि यूजी सेमेस्टर वन की परीक्षा गुरुवार से शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुआ।इस केंद्र पर डॉ० अरविन्द कुमार कॉलेज विशनपुर, सरस्वती अर्जुन एकलव्य कालेज जमुई एवं डी० एस. एम० कालेज झाझा के सेमेस्टर-1 के छात्र छात्रा की परीक्षा इस केंद्र पर हुई ।
परीक्षा के पहले दिन पहली पाली में 434 परीक्षार्थी में 412 परीक्षार्थी तथा दूसरी पाली में 817 परीक्षार्थी में 789 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। दोनों पालियों को मिलाकर 50 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन में परीक्षा नियंत्रक चंद्रशेखर पंडित, प्रो० रामनारायण यादव, विनोद कुमार, भूदेव राय, प्रमोद बाजपेयी ,कृष्ण कुमार, शरदेंदु शेखर,प्रो० विजय कुमार राधिका कुमारी,प्रो० लाडली,राम कुमार, रोहित कुमार यादव, बसंती कुमारी, पिंकी कुमारी,प्रो० करमचन्द्र किस्कू, प्रो० शिवशक्ति, अमरनाथ रजक, रतन कुमार यादव,प्रो० रंजन कु० सुमन, विकास कुमार,परमानन्द शर्मा, पम्मी कुमारी, सुजाता भारती,राजीव कुमार,रमेश कुमार,नरेश चन्द्र हेम्ब्रम,रघुवंश राय,श्यामनंदन यादव, बिन्देश्वरी यादव,राजकुमार,राजेन्द्र यादव आदि पूरी तरह मुस्तैद दिखे।






