Report: संजय कुमार तिवारी
सासाराम (रोहतास) दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में युवा जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार को पार्टी का स्टार प्रचारक बनाया गया। इसके लिए पार्टी के युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव सह मीडिया प्रभारी नीतीश पटेल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार ब्यक्त किया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जदयू स्टार प्रचारको की सूची जारी हो गई है।
पार्टी के महासचिव आफक अहमद खान ने 20 सदस्य की सूची को मुख्य चुनाव आयुक्त को भी भेजा है। स्टार प्रचारको की सूची मे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह, राम नाथ ठाकुर, केसी त्यागी, मंत्री अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, लेसी सिंह, मदन साहनी, जमा खान, सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, कौशलेन्द्र कुमार, आर पी मण्डल आदि शामिल है।गौरतलब है कि दिल्ली की सभी 70 सीटों पर मतदान 5 फरवरी को होगा जबकि चुनाव परिणाम 8 फरवरी को आएंगे।





