मेले में गंभीर बीमारियों की दवा मिलेगी निःशुल्क, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम करेगी जांच
Report : अमित कुमार (प्रभारी झारखंड)
कोडरमा:- नए वर्ष में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों में 22 से 24 जनवरी तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत विशेष स्वास्थ्य मेला लगाया जाएगा। इसका आयोजन क्षेत्र की सामाजिक- संस्कृति अवस्था और रोगों के प्रसार को केंद्र में रखते हुए किया जा रहा है। जिले के आम लोगों को निशुल्क चिकित्सा एवं औषधि का लाभ दिया जाएगा।
किस प्रखंडों में कब और कहां लगेगा स्वास्थ्य मेला
स्वास्थ्य मेले के आयोजन को लेकर जिले से निर्देश जारी कर दी गई है। ऐसे में जिले के कोडरमा प्रखंड में स्वास्थ्य मेला का आयोजन 22 जनवरी को ब्लॉक मैदान में आयोजित होगा, वही 23 जनवरी को चंदवारा पीएससी एवं 24 जनवरी को डोमचांच रेफरल अस्पताल में मेले का आयोजन होना निर्धारित है।
स्वास्थ्य मेले में आम लोगों को मिलेगी ये सुविधाएं
स्वास्थ्य मेले में आम जनों को मिलने वाली सुविधाओं में आयुष्मान भारत कार्ड, 10 से 16 वर्ष के बच्चों को टीडी टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं को दवा सहित निशुल्क जांच, बीपी शुगर, हीमोग्लोबिन की जांच, परिवार नियोजन, आयुर्वेद चिकित्सा सहित दवा की व्यवस्था के साथ अनेक जांच एवं सुविधाएं लोगों को उपलब्ध की जाएगी।
स्वास्थ्य मेले में ये डॉक्टर रहेंगे प्रतिनियुक्त
विभिन्न प्रखंडों में लगने वाले स्वास्थ्य मेले में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम रोगियों की जांच एवं चिकित्सा करेंगे। अलग अलग समस्याओं के लिए अनेक डॉक्टर की टीम में मुख्य रूप से महिला विशेषज्ञ के तौर पर डॉ गुंजन कुमारी, आयुष चिकित्सक डॉ प्रहलाद कुमार, डॉ, मृत्युंजय पांडेय, डॉ सत्येंद्र कुमार सिन्हा, ईएनटी डॉ राम प्रसाद शर्मा सहित अनेक विशेषज्ञ डॉक्टर उपस्थित होंगे जो लोगों के ना सिर्फ निः शुल्क स्वास्थ्य की बेहतर जांच करेंगे बल्कि निःशुल्क ओषधि का वितरण भी करेंगे।
स्वास्थ्य विभाग का मेले में भारी संख्या में उपस्थित होकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील
उपरोक्त आशय की जानकारी प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोडरमा डॉ राम प्रसाद शर्मा ने दिया। स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में स्वास्थ्य मेले में उपस्थित होकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की है। बहरहाल स्वास्थ्य मेले में अनेक समस्याओं की निःशुल्क जांच और दवा आमजनों के लिए कोई उपहार से कम नहीं होगा।






