Report: संजय कुमार तिवारी
तिलौथू (रोहतास): धर्म समर्पण न्यास के बैनर तले रोहतास जिले के तिलौथू उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक विशेष साइबर अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में धर्मार्थ समर्पण न्यास के बिहार प्रदेश अध्यक्ष और साइबर क्राइम सलाहकार रितेश कुमार ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। कार्यक्रम में अनुमंडल अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कोटा किरण कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अंकिता जैन, अंचलाधिकारी हर्षहरि और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रजनीश कुमार ने भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। रितेश कुमार ने बच्चों को सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव से बचने के उपाय बताए और उन्हें साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया। आईपीएस कोटा किरण कुमार ने बच्चों को डिजिटल अपराध से जुड़े साइबर अपराधों से बचने के लिए टिप्स दिए, जैसे कि पासवर्ड सुरक्षा और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव। वहीं, आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने बच्चों को साइबर अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी, जिसमें फाइनेंशियल फ्रॉड और फेसबुक हैकिंग जैसी समस्याओं पर भी चर्चा की गई। साथ ही, धर्मार्थ समर्पण न्यास के जिला अध्यक्ष और समाजसेवी सत्यानंद कुमार ने बच्चों को साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक किया और उन्हें इन अपराधों से सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को साइबर अपराधों से बचाने के लिए जागरूक करना और उन्हें डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के उपायों के बारे में जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी सवाल पूछे और प्राप्त जानकारी को गंभीरता से लिया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ मैकू राम ने सभी आगंतुकों को शॉल बुके देकर सम्मानित किया। धर्म समर्पण न्यास द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने बच्चों को साइबर अपराध से संबंधित गंभीर मुद्दों पर जागरूक किया और उनके मानसिक विकास के लिए एक सकारात्मक कदम साबित हुआ।




