समर्पण सेवा से मिली प्रतिष्ठा से भावविभोर हुए अधिकारि और कर्मी, कहा राष्ट्र सेवा के लिए 24 घंटे तैयार
रिपोर्ट: अमित कुमार (प्रभारी झारखंड)

कोडरमा:- मारवाड़ी युवा मंच झुमरी तिलैया प्रेरणा शाखा के तत्वावधान में देश के ऐतिहासिक आयोजन कुंभ मेले में उमड़े राष्ट्र की आधी आबादी की सुरक्षित यात्रा, सफल विश्वविख्यात कुंभ कार्यक्रम के तहत रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्पण और निष्ठा को नमन करने के उद्देश्य से भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में रेलवे कर्मियों, सुरक्षाकर्मियों और सफाई कर्मचारियों को उनके अथक परिश्रम और सेवा के लिए सम्मानित किया गया। महाकुंभ में रेलवे कर्मचारियों की सेवा भावना ने लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाया। इस मौक पर बतौर मुख्य अतिथि सहायक मंडल अभियंता गझंडी उमाकांत प्रजापति ने कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह कर्मचारियों के समर्पण का मान बढ़ाने में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के दौरान हमने दिन-रात काम किया और इस सम्मान ने हमारी मेहनत को सार्थक बना दिया है। अब हम भविष्य में और अधिक समर्पण से काम करेंगे।
सहायक मण्डल अभियंता कोडरमा राकेश सिंह ने कहा हमने 45 दिनों तक महाकुंभ में कार्य किया, लेकिन आज जो सम्मान मिला है, उसने हम सब की सारी थकान भुला दी, यह जीवनभर याद रहेगा। यातायात निरीक्षक अरविंद सुमन ने कहा कि प्रेरणा शाखा द्वारा आयोजित यह सम्मान समारोह कर्मियों और अधिकारियों में दोगुना उत्साह भरने का कार्य किया है। यह आयोजन साधुवाद के पात्र हैं। आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार ने कहा कि महाकुंभ एक महापर्व की तरह है, जिसमें रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), जीआरपी, परिचालन विभाग, वाणिज्य विभाग और सफाई कर्मियों ने मिलकर 45 दिनों तक अपनी अटूट सेवा दी। उन्होंने कहा कि हम 18 घंटे ड्यूटी कर रहे थे, लेकिन यह सम्मान हमें गदगद कर गया। अब हम आने वाले त्योहारों में 24 घंटे भी काम करने को तैयार हैं।
जीआरपी प्रभारी उपेंद्र पासवान ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ता है। मारवाड़ी युवा मंच मण्डल 1 सहायक मंत्री श्रेया केडिया ने कहा कि है रेलवे कर्मी बधाई के पात्र है। महाकुंभ में सभी का दिल जीत लिया, इन्होने ड्यूटी में डटे जवानों की सराहना की। मायूमं कि अध्यक्ष सारिका लड्डा व सचिव शीतल पोद्दार ने कहा कि कोडरमा पुलिस, आरपीफ, जीआरपी दमकल, स्वास्थ्यकर्मी, सफाई कर्मी के साथ साथ रेलवे के अधिकारीगण ने महाकुंभ में एक साधक की तरह, एक सेवावृति की तरह, नम्रता के झारखण्ड -बिहार के लोगों को सुगम यात्रा ने सभी का दिल जीत लिया है, वे सभी बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम के दौरान रेलवे अधिकारी, कर्मी,एनसीसी कैडेट व कार्यक्रम में सहयोग करने वाले कलाकारो को तिलक लगाकर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
नृत्य और संगीत ने बाँधा समां, झुमे उपस्थित अधिकारी व कर्मी
सम्मान समारोह के दौरान सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों ने देशभक्ति और धर्म भावना से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दीं। जिसमें गायक नवीन जैन पांड्या, आराध्या सिन्हा, ऋतु सिंह, राकेश सिंह राजपूत, हार्दिक लड्ढा, एनसीसी कैडेट ऋतू सिंह ने हाल मे ही राज पथ दिल्ली मे झारखण्ड से नृत्य के क्षेत्र मे हिस्सा लिया और हाल मे ही झारखण्ड और बिहार के राज्यपाल ने राँची और पटना मे अलग अलग सम्मानित किया था इसे उद्देश्य को लेकर कोडरमा मे प्रेरणा शाखा ने इस ऊंचे मुकाम पर पहुँचने के लिए सम्मानित किया। राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस आयोजन ने यह साबित कर दिया कि रेलवे कर्मचारी, पुलिसकर्मी और सफाई कर्मी केवल काम नहीं करते, बल्कि समर्पण और निष्ठा के साथ राष्ट्र सेवा में जुटे रहते हैं। यह सम्मान समारोह न केवल एक औपचारिकता थी, बल्कि यह उन कर्मवीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर था, जिन्होंने महाकुंभ को सफल बनाने में अपना श्रेष्ठ योगदान दिया।






