इनरव्हील क्लब ने कन्या की शादी में भेंट की अनेक सामग्री, दी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं
रिपोर्ट: अमित कुमार
कोडरमा:- कन्यादान करना जीवन की सबसे सौभाग्य की बात है, कहा गया है कन्यादान से अश्वमेध यज्ञ के बराबर फल की प्राप्ति होती है। परंपरा में जहां कन्या के दान का अधिकार पिता को दिया गया है, वही बेटी के विवाह में आज सामाजिक बदलाव ने माता पिता की असमर्थता को दूर कर सामाजिक संस्था अंतरराष्ट्रीय इनरव्हील क्लब ऑफ कोडरमा ने कन्यादान जैसी पुण्य कार्य को अंजाम देकर अन्य सामाजिक संस्थाओं के लिए प्रेरणा बनी है। इनरव्हील क्लब ने एक जरूरतमंद लड़की की शादी में अपना योगदान देते हुए वधू पक्ष की तरफ से क्लब के पूर्व अध्यक्ष मुक्ता बरहपुरिया के आवास पर एक कार्यक्रम के दौरान बच्ची को नगद राशि, साड़ी, कपड़े, बर्तन, पायल, बिछिया एवं श्रृंगार आदि सामग्री कन्यादान के रूप में भेंट किया गया। क्लब की सदस्यों ने बच्ची के जीवन की दूसरी नई शुरुआत करने पर ढेरों शुभकामनाएं दी। क्लब की अध्यक्ष आशा खेतान ने कहा कि समृद्ध समाज में कोई जरूरतमंद नहीं हो सकता। कोई भी निर्धन कन्या का विवाह सिर्फ माता-पिता की नहीं बल्कि पूरे समाज का दायित्व है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी क्लब एक जरूरतमंद निर्धन बच्ची की विवाह में कन्यादान के रस्म को पूरा की है। इस नेक कार्य से क्लब की हर एक सदस्य काफी खुश और गौरवान्वित महसूस कर रही है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कंचन भदानी, रंजीता सेठ, रितु सेठ, अर्चना बर्मन, अनुपमा भदानी, ज्योति पुजारा, सरिता कंधवे, कविता दारूका, नीलम वैशाखीयार, संध्या सेठ अनीता सेठ, रितु तर्वे, सरिता विजय आदि मौजूद थे।
क्लब के इस नेक कार्य ने समाज में सकारात्मक बदलाव को प्रशस्त किया है। वहीं शहर में यह सराहनीय कार्य चर्चा का विषय बना है।




