अल्ट्रासाउंड उद्घाटन की भव्यता और महत्व के साक्षी बने जिले के प्रतिष्ठित चिकित्सक
रिपोर्ट: अमित कुमार
कोडरमा:- शहर के राजगढ़िया रोड स्थित राधे कृष्ण कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को “श्री अल्ट्रासाउंड” का शुभारंभ किया गया। अल्ट्रासाउंड का शुभारंभ मुख्य अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह झारखंड विधि महाविद्यालय के कार्यकारी अध्यक्ष गणेश प्रसाद स्वर्णकार व समाज सेवी सुधा देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। मौके पर जिले के प्रतिष्ठित डॉक्टरो की उपस्थिति उद्घाटन समारोह की भव्यता और शहर में इसके महत्व को दर्शाया सभी ने
अल्ट्रासाउंड को पुष्पित व पल्लवित होने की कामना की। उद्घाटन के पश्चात श्री स्वर्णकार ने कहा कि श्री अल्ट्रासाउंड खुलने से क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे मरीजों खास कर गर्भवती महिलाओं की सुविधा बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी। वही श्री अल्ट्रासाउंड के संचालक आकाश वर्मा ने कहा कि संस्था मरीजो की सेवा भावना के साथ बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए कृत संकल्पित है, उन्होंने कहा कि आधुनिक कंप्यूटर मशीन से अल्ट्रासाउंड किया जाएगा। मरीजों की सुविधा व उनका ख्याल रखना प्रमुखता में होगी। अल्ट्रासाउंड रेडियोलॉजिस्ट डॉ रोहित भगत( एमबीबीएस,डीएमआरडी, डीएनबी) की देख रेख में होगी। कार्यक्रम में विशेष रूप से सदर अस्पताल कोडरमा के अधीक्षक डॉक्टर रंजीत कुमार, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार, डॉ सागर मणि, डॉ राजन कुमार, डॉ प्रियांशु कुमारी, डॉ शालिनी कुमारी, डॉ रूपा कुमारी डॉ शिल्पी काजल, डॉ पूनम कुमारी, डॉ आशीष चंद्, डॉ राजन कुमार,डॉ नरेंद्र कुमार डॉ अशोक विश्वास, शिक्षाविद् डॉ़ बीएनपी वर्णवाल, भाजपा नेता नितेश चंद्रवंशी, आनंद कुमार, नवीन जैन, सुधीर सिंह, सूर्यदेव मोदी, रवि तिवारी व दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित हुए।




