रिपोर्ट: संजय कुमार
सासाराम (रोहतास) कुशवाहा बुद्धिजीवी मंच के तत्वाधान में मंच के राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार सिंह कुशवाहा के अध्यक्षता एवं कुशवाहा सभा भवन सासाराम के अध्यक्ष रविंद्र सिंह अधिवक्ता के संचालन में कुशवाहा सभा भवन सासाराम में अंतर्राष्ट्रीय कुशवाहा महासभा के सचिव, नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, शहीद जगदेव स्मारक के संस्थापक एवं अध्यक्ष समाज के अभिभावक सत्यनारायण स्वामी का 75 वां जन्म दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिला पार्षद अजय कुशवाहा, रविंद्र प्रसाद सिंह, संजय कुमार सिंह कुशवाहा, राम अवतार मौर्य, शिव कुमार सिंह, निर्भय कुमार सिंह, सुग्रीव सिंह, रामायण पांडेय, लाल साहब सिंह, डॉ अमित कुमार, डॉ बिपलब सिंह, डॉक्टर लता सिंह, संतोष कुमार, सूर्यनाथ सिंह, विमल सिंह, रंजन सिंह, डॉक्टर विमल सिंह, मृत्युंजय सिंह, जगत प्रसाद मौर्य, सुरेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, अनिल कुमार सिंह, मेघनाथ सिंह, शिव मुनि सिंह, बसंती देवी, कुसुम देवी सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।




