12 फरवरी को झुमरी तिलैया के विवेक विला समारोह हॉल में होगा आयोजन, दिखेगी समाज की एकता
कोडरमा:- भक्ति और संत परंपरा में विशेष स्थान रखने वाले सोनार संत नरहरी महाराज की 528वीं जयंती सह जिला कमेटी का पुनर्गठन कार्यक्रम 12 फरवरी को झुमरी तिलैया महाराणा प्रताप चौक स्थित विवेक विला समारोह हाल में आयोजित की जाएगी।
हर साल माघ पूर्णिमा के अवसर पर संत नरहरी दास की जयंती पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाती है। अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ (3545) कोडरमा ने आयोजन को लेकर सर्राफा कारोबारियों, सुनार समाज के लोगों को इस आयोजन की जानकारी दी है।स्वर्णकार समाज के जिला अध्यक्ष नवल किशोर प्रसाद ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि समाज के इष्टदेव सोनार संत नरहरी दास जी की 528 वीं जयंती विवेक विला समारोह हाल में 11 बजे से कार्यक्रम का आयोजन होगा। इष्ट देव की जयंती सह जिला कमेटी के पुनर्गठन कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य रूप से अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ दिलीप सोनी, राष्ट्रीय सचिव उदय सोनी, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, प्रदेश सचिव बिंदेश्वरी प्रसाद बिहारी, सहित सीसी मेंबर तारकेश्वर प्रसाद एवं दिलीप सोनी उपस्थित होंगे। जिला अध्यक्ष नवल किशोर प्रसाद ने समाज उत्थान के लिए जिले के सभी स्वर्णकार समाज के लोगों को भारी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।




