समाज की बड़ी हस्तियों के बीच महामंत्री राजेश वर्मा व विक्की बने कोषाध्यक्ष
आपसी अखंडता ही समाज के विकास का आधार:- लक्ष्मण स्वर्णकार
रिपोर्ट: अमित कुमार(झारखंड प्रभारी)
कोडरमा :- माघ पूर्णिमा के अवसर पर अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ (3545) कोडरमा के द्वारा संत श्री नरहरि सोनार जी की जयंती एवं जिला कमेटी के पुनर्गठन का आयोजन संपन्न हुआ। शहर के महाराणा प्रताप चौक स्थित विनय विला बैंक्विट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व गांडेय विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, वरीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ दिलीप सोनी, प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार उपस्थित हुए। कार्यक्रम में सभी अतिथियों को शॉल व गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। वही गीता पुस्तक भी भेंट की गई।
कार्यक्रम की विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया। पुनः सभी अतिथियों एवं समाज के लोगों ने इष्ट देव संत श्री नरहरी सोनार जी के फोटो पर पुष्पांजलि कर नमन किया। कार्यक्रम में जिला पुनर्गठन को लेकर नियुक्त गिरिडीह के बढ़न वर्मा के द्वारा चुनाव संपन्न करवाया गया। सभा मे अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से नवल किशोर प्रसाद का नाम सामने आया। सौहार्दपूर्ण माहौल में सभा में उपस्थित समाज के लोगों ने निर्विरोध सर्वसम्मति से दूसरी बार नवल किशोर प्रसाद को जिला अध्यक्ष चुना। वहीं सर्वसम्मति से महामंत्री के लिए राजेश वर्मा एवं कोषाध्यक्ष के रूप में विक्की सोनी चुने गए। कार्यक्रम में उपस्थित जिले के सभी प्रखंडों के स्वर्णकार जनों में काफी उत्साह देखा गया। सभी नए निर्वाचित पदाधिकारी को अतिथियों के द्वारा माला पहनाकर एवं बुके देकर शुभकामनाएं दी गई। सभा को संबोधित करते राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए हमारे इष्टदेव महाराज का संदेश सर्वोपरी है। समाज को राजनीतिक शक्ति बनाना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। इस नेक उद्देश्य में समाज के हर एक स्वर्णकार जनों के नैतिक समर्थन का होना अत्यंत जरूरी है और यह तभी संभव है जब हमारे बीच अखंडता की भावना बनेगी। उन्होंने समाज के हर वर्ग के लोगों को एक मंच पर आकर समाज के उत्थान के लिए आगे बढ़ाने को प्रेरित किया।
वही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ दिलीप सोनी ने समाज के विभिन्न पहलुओं पर संगठन के कार्यों और उसके उद्देश्यों को विस्तृत रूप से बताया। उन्होंने कहा की राष्ट्रीय कमेटी स्वर्णकार जाति को एनेक्सचर वन में शामिल करने की सरकार से मांग रखी है। राजनीतिक ताकत सहित सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए संगठन कृत संकल्पित है। उन्होंने उपस्थित स्वर्णकार समूह से समाज के तोड़ने वालों से सतर्क रहने की अपील की। वहीं प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने समाज के लिए बनी चुनौतियों पर चिंता जाहिर करते हुए प्रदेश कमेटी के द्वारा की जाने वाले आयोजनों की जानकारी दी और स्वर्णकार समाज को झारखंड में सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।
सभा को सीसी मेंबर तारकेश्वर बर्मन, प्रदेश सचिव बिंदेश्वरी प्रसाद बिहारी, बढ़न वर्मा, पूर्व अध्यक्ष गणेश प्रसाद स्वर्णकार, महादेव वर्मा आदि ने भी संबोधित करते हुए समाज उत्थान के लिए अपने वक्तव्य रखे। अध्यक्ष नवल किशोर प्रसाद ने समाज से मिले विश्वास और जिम्मेदारी के लिए उपस्थित स्वर्णकार जनों का धन्यवाद किया। उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल में समाज को उपलब्धि से नई ऊंचाई तक ले जाने का संकल्प लिया।
सभा में जिले के कोने-कोने से आए समाज के वरिष्ठ वक्ताओं ने भी अपने अनमोल बातें रखी। सभा का सफल संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन युवा सदस्य अमित कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में समाज के लोगों ने लजीज व्यंजन का लुफ्त उठाया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीसी मेंबर दिलीप वर्मा, उत्तम कुमार सोनी, दिनेश कुमार सोनी, अगस्त क्रांति, शंकर बिहार, सहदेव स्वर्णकार, अनिल सोनी, लक्ष्मण स्वर्णकार, अनिल बर्मन, मोहन स्वर्णकार, कुलदीप सोनी, विक्की सोनी, अनिल कुमार सोनी, कैलाश प्रसाद, अशोक सोनी, किशोरी सोनार, नंदलाल स्वर्णकार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।





