गॉव के विकास के लिए जिला परिषद संकल्पित – रामधन
रिपोर्ट: अमित कुमार (झारखंड प्रभारी)
कोडरमा – जिला परिषद के तत्वाधान में झुमरी तिलैया नगर परिषद के अंतर्गत खादी ग्राम उद्योग इम्पोरियम के समीप जिला परिषद की भूमि पर मार्केट कम्पलेक्स का निर्माण किया जायेगा। जो कि इस माह में इसका शिल्यानास भी किया जायेगा। इसके लिए विभाग ने टेंडर कर दिया है और इस सप्ताह किस कंपनी को टेंडर मिलेगा, इसकी घोषणा भी हो जायेगी और शिल्यानास के 15 महीना के उपरांत कम्पलेक्स का निर्माण भी हो जायेगा। 3 करोड 42 लाख के लागत से इस कम्पलेक्स का निर्माण होगा। उक्त बातें जिला परिषद के अध्यक्ष रामधन यादव ने कही। उन्होनें यह भी बताया कि जिले के 90 लाख की लागत से 6 तालाबों का गिहरीकरण किया जायेगा। जिससे सिंचाई व्यवस्था और दुररूस्त होगी। इसमें मरकच्चो डोमचांच में एक – एक जयनगर चंदवारा दो-दो तालाब का गहरीकरण होगा। वहीं खरियोडीह में मंदिर के समीप बने। विवाह भवन का टेंडर प्रकिया कर ली गई है और इसमें 15 लाख की राशि खर्च होगी। उन्होनें आगे बताया कि जिले के 7 पंचायतों में उप स्वास्थ्य केन्द्र लगभग 3 करोड 85 लाख की लागत से निर्माण की प्रकिया शुरू हो गयी है। वहीं झुमरी तिलैया शहर में सीएच स्कुल रोड में जिला परिषद की जमीन पर 34 दुकानें बनाने का कार्य शुरू हो गया है। इसमें शौचालय पार्किंग की भी व्यवस्था की जा रही है। इसमें लगभग 3 करोड 64 लाख 5 हजार की राशि खर्च होगी। जिला परिषद की अध्यक्ष रामधन यादव ने बताया कि सिंचाई की सुविधा के लिए सोसल शेड पम्प 27 स्थलों पर लगाया जायेगा। इसकी टेंडर कर दिया गया है। इसमें 1 करोड 35 लाख की राशि खर्च होगी। वहीं डोमचाचं के बगडो में 70 दुकान बनाने के लिए पंचायती राज्य विभाग को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। इसमे लगभग ढाई करोड की राशि खर्च होगी और लोगों को रोजगार भी मिलेगा। वहीं वित्तीय वर्ष में जयनगर के बासोडीह बाजार पैठिया तथा मरकच्चों मे हाट बाजार को 5 करोड की लगात को अपग्रेड किया गया। उन्होंने कहा कि गॉव का विकास कराना प्राथमिकताओं में है और सरकार और प्रशासन से समन्वय बनाकर कार्यो को धरातल पर उतारने का सार्थक प्रयास कर रहे है। ताकि लोगों को रोजगार के साथ-साथ स्वास्थ्य शिक्षा एवं सिंचाई की व्यवस्था को सुदृढ किया जा सके।




