बड़काकाना कोडरमा पैसेंजर है खड़ी… यात्री परेशान पढ़े पूरी खबर
Koderma:- कोडरमा हजारीबाग बड़काकाना रेल खंड में रविवार की देर शाम कोडरमा की ओर आने वाली ट्रेन संख्या 13514 हटिया आसनसोल इंटरसिटी के इंजन में खराबी आ गई और इस दौरान ट्रेन पदमा में संध्या 6:20 बजे से समाचार लिखे जाने रात्रि 10:30 बजे तक खड़ी है। कोडरमा पहुंचने का समय संध्या 6:30 बजे है।
यह ट्रेन कोडरमा गिरिडीह से होते हुए आसनसोल जाती है। उक्त ट्रेन के इंजन में खराबी की सूचना मिल रही है, वही ट्रेन संख्या 22350 रांची पटना बंदे भारत खुदगड़ा में संध्या 6:50 बजे से खड़ी है। कोडरमा जंक्शन पर पहुंचने का समय संध्या 7:26 बजे निर्धारित है।
जबकि रात्रि 9;30 बजे बड़काकाना कोडरमा पैसेंजर 53374 हजारीबाग टाऊन स्टेशन में समाचार लिखे जाने तक खड़ी है। वही कई माल गाड़ियां भी विभिन्न स्टेशनों पर रुकी हुई है। कई अधिकारी पदमा स्टेशन के पास पहुंचे है और कार्य युद्ध स्तर पर करवाकर परिचालन सामान्य कार्ड में जुटे हैं। इधर ट्रेनों के लेट लतीफी की वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।






