गर्मी के मद्देनजर ओवरलोड घटाने के लिए ट्रांसफार्मर के लोड होंगे कम, लंबे फीडर की जगह दो भागों को काटकर लोड को किया जाएगा कम- जीएम
कोडरमा:- झारखंड ऊर्जा विकास लिमिटेड ने कोडरमा में महाप्रबंधक (जीएम) पद की स्वीकृती दे दी है और अगले तीन माह के अंदर पहली बार विद्युत कार्यालय में जीएम का पदस्थापना हो जाएगा और स्थापना के साथ ही जेयू बीएनएल में उपलब्ध संसाधन का सही इस्तेमाल और बिजली व्यवस्था सुदृढ़ होगी। पुरानी व्यवस्था से छुटकारा के बाद जीएम के बैठने के साथ ही यहां से एरिया बोर्ड के सभी कार्य होने लगेंगे और लोगों को हजारीबाग के बजाय कोडरमा में ही काम का सेंसन प्रक्रिया मिलने लगेगी। बताते चलें यहां अधीक्षण अभियंता के अलावा कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता और कनीय अभियंता का कार्यात है और लगभग छह प्रखंडों में तीन प्रखंड एसडीओ देख रहे हैं।
हजारीबाग के जीएम दिनेश कुमार ने दूरभाष पर बताया की वर्तमान में हजारीबाग से कोडरमा,चतरा, गिरिडीह और रामगढ़ जिला के क्षेत्र को देखा जाता है कोडरमा में नए जीएम के बैठने के बाद बरही चौपारण बरकट्ठा ओर बिभिन्न इलाके कोडरमा के अधीन होंगे हजारीबाग के जीएम ने बातचीत के क्रम में बताया कि कोडरमा में 60 मेगावाट बिजली की आपूर्ति हो रही है जबकि हजारीबाग में 70 रामगढ़ और चतरा में 30-30 मेगावाट बिजली डीवीसी से ली जा रही है उन्होंने बताया कि गर्मी को देखते हुए बिजली सही तरीके से मिले इसके तैयारी शुरू कर दी गई है। ओवरलोडिंग को देखते हुए इलाकों में ट्रांसफार्मर पर लोड ना पड़े इसके लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर भी लगाए जा रहे हैं उन्होंने बताया कि लंबे फीडर को दो भागों में बाटकर लोड में कमी की जाएगी ताकि उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिल सके उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वह अपने घर का लोड को सही जानकारी बताएं ताकि ट्रांसफार्मर पर लोड की जानकारी मिल सके वही झुमरी तिलैया सहित जिले के विभिन्न इलाकों में नए मीटर लगाने के साथ-साथ विद्युत के लिए कई कार्य किया जा रहे हैं जो अगले 8 से 10 महीने के अंदर में पूरा कर लिया जाएगा।




