बोले- हमले की तस्वीरें याद आती हैं तो वह सिहर जाते हैं
सोनू कुमार सिंह जमुई-: झाझा प्रखंड क्षेत्र के बाल बिकाश सदन हथिया में पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को दो मिनट का मौन रखकर और मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गयी।इस दौरान स्कूली बच्चों ने कहा की आज भी जब उन्हें उस हमले की तस्वीरें याद आती हैं तो वह सिहर जाते हैं। पूरा देश आज उन सीआरपीएफ के वीर जवानों को याद कर रहा है जो 14 फरवरी 2019 को पाकिस्तान समर्थित आतंकियों के एक आत्मघाती हमले में कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए थे।स्कूल के बच्चों ने अपनी मॉर्निंग प्रेयर के बाद इन शहीद जवानों को याद किया। विद्यालय के डायरेक्टर सुनील कुमार सिंह ने कहा कि सेना के जवान देश की सीमा पर हमेशा मुस्तैद रहते हैं। उन्हें इस बात की चिंता रहती है कि कैसे हमारा देश सुरक्षित रहे तथा भारत के नागरिक अमन-चैन की जिंदगी जी सकें। देश को किसी भी दुश्मन की बुरी नजर से बचाने के लिए जवान हमेशा तत्पर रहते हैं।उन्होंने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले में देश के जवान शहीद हो गए थे। उन्होंने हमारे व देश के लिए अपनी जान की कुर्बानी दे दी थी। उन्हें जितना भी सम्मान दिया जाए वह कम है । आतंकवादी हमारे देश के दुश्मन हैं। प्रत्येक भारतीय का यह कर्तव्य है कि हम इनके खिलाफ एकजुटता दिखाएं। मौके पर प्राचार्य अनुराधा कुमारी, शिक्षक ब्रह्मदेव साव, उज्जवल कुमार, चंचल सिंह, अमित कुमार, अनुराग सिंह,नयन सिंह,पूजा कुमारी मौजूद थे।




