सोनू कुमार सिंह जमुई:- घर मे गैस सिलेंडर से गैस रिसाव होने के बाद अचानक सिलेंडर ब्लास्ट कर गया जिससे घर मे आग लग गई। आग लगने के तुरन्त बाद घर के सभी सदस्य घर से बाहर निकलकर हो हल्ला मचाना शुरू कर दिया। घटना झाझा नगर परिषद क्षेत्र के बैजलपुरा गांव के रहने वाले नरेश रविदास के घर की है। बताया जाता है की शुक्रवार की शाम नरेश रविदास के घर मे लोग घर के सदस्य बैठे थे तभी गैस का रिसाव होने लगा और अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया।आग लगकर घर मे आग चारो तरफ फैल गया। जिसके बाद घर के बड़े बुजुर्ग बच्चे, महिला घर से आनन फानन में बाहर निकलकर हो हल्ला मचाया जिसके बाद आग लगी घर से उठता काला धुआं के साथ आग की लपटें देखकर बगल में मौजूद पूर्व वार्ड सदस्य सज्जाद अंसारी,समाजसेवी गौरव सिंह राठौड़ एवं अन्य लोगों ने आग से अगल बगल के घर प्रभावित हो उससे पहले स्थानीय लोगों ने आसपास के घरों में लगे मोटर पंप चालू करते हुए आग को बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर लोगों ने काबू पाया। इस घटना में घर की महिला रीना देवी ने बताई कि घर मे आग लगने से खाने की सामग्री, कपड़ा, जरूरी कागजात, नगद 30 हजार रुपये मिलाकर करीबन 5 लाख रुपए की क्षति हुई है। मौके पर मौजूद गौरव सिंह राठौड़ ने आर्थिक सहायता राशि प्रदान करते हुए वरीय पदाधिकारी से अभिलंब मुआवजा देने की मांग की।




